चाईबासा: सांसद प्रदीप वर्मा ने सदन में की बड़बिल से रांची वाया चाईबासा फ़ास्ट मेमू की मांग

चाईबासा: राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश महासचिव प्रदीप वर्मा द्वारा सदन में बड़बिल से रांची वाया चाईबासा के लिए एक फ़ास्ट मेमू ट्रेन की मांग को प्रमुखता से रखा गया. विदित हो कि लोकसभा चुनाव 2024 में सिंहभूम लोकसभा के प्रभारी रहे प्रदीप वर्मा को उनके चाईबासा प्रवास के क्रम में पश्चिमी सिंहभूम की भौगोलिक परिस्तिथियों एवं आम जन मानस को रेल यात्री सुविधा के घोर अभाव से चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अवगत करवाते हुए रेल यात्री सुविधाओं हेतु आग्रह किया था, जिस पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने उक्त मांग हेतु आश्वस्त भी किया था.

यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि चाईबासा चेम्बर के आग्रह की महत्वता को ध्यान एवं पश्चिमी सिंहभूम के जनमानस की समस्याओं एवं यात्रा में आ रही परेशानियों को समझते हुए सांसद द्वारा एक सजग पहल की गई. चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से हम राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा प्रदीप वर्मा का आभार प्रकट करते है एवं उन्हें हृदय तल से साधुवाद प्रेषित करते हैं. 

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More