सततशील शहरी परिवेश और हरित विकास के रणनीतिक उपाय विषय पर कार्यक्रम आयोजित

रांची: सोमवार को शहरी विकास एवं आवास विभाग की ओर से सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन टास्क फोर्स एवं सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) के तत्वावधान में ‘सस्टेनेबल अर्बन हैबिटेट के लिए जस्ट ट्रांजिशन’ विषय पर कंसल्टेशन का आयोजन किया गया जिसमें शहरी विकास एवं आवास विभाग के अलावा रांची नगर निगम, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वित्त विभाग और अन्य प्रमुख एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

इस कंसल्टेशन ने तेजी से बढ़ती शहरीकरण के बीच सततशील शहरी परिवेश की आवश्यकता को उजागर किया और हरित विकास के रणनीतिक उपायों पर ध्यान केंद्रित किया। मुख्य कदमों में अक्षय ऊर्जा अपनाना, ऊर्जा दक्षता लागू करना और ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देना शामिल है, जिससे कार्बन फुटप्रिंट को कम किया जा सके। इन प्रयासों का लक्ष्य न केवल क्लाइमेट रेसिलिएंट सिटीज को बढ़ावा देना है बल्कि समावेशी विकास और दीर्घकालिक सततशीलता को भी प्रोत्साहित करना है।

WhatsApp Image 2024-08-05 at 18.34.20_aef8c975
बैठक में मौजूद विभागीय अधिकारी

इस अवसर पर रिटार्यड IFS और सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन टास्क फोर्स के अध्यक्ष ए.के. रस्तोगी ने कहा कि सततशील शहरी परिवेश बेहतर भविष्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। राज्य में सततशील विकास में स्वच्छ और क्लाइमेट रेसिलिएंट सिटीज के लिए नीतिगत हस्तक्षेपों की आवश्यकता है, जिनमें एक्शन प्लान के जरिए अक्षय ऊर्जा का विस्तार, ऊर्जा दक्षता क़दमों को लागू करना, ग्रीन कवर बढ़ाना, सस्टेनेबल मोबिलिटी आदि को लागू करना शामिल है।

वहीं शहरी विकास एवं आवास विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि हम ऐसे शहरी विकास को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्ध हैं जो भविष्यदर्शी और पर्यावरणीय रूप से सततशील हो। हमारी रणनीति का जोर अक्षय ऊर्जा, स्वच्छ आधारभूत संरचना और स्वच्छ परिवहन समाधानों को अधिकाधिक अपनाकर सततशील विकास की और अग्रसर होना है। स्टेट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (सूडा ) के निदेशक अमित कुमार ने बताया कि सस्टेनेबल हैबिटेट के निर्माण के लिए एक बहुपक्षीय दृष्टिकोण की आवश्यकता है, जो कार्बन उत्सर्जन, ऊर्जा खपत, वायु प्रदूषण, अपशिष्ट प्रबंधन और परिवहन की चुनौतियों का समाधान बेस्ट प्रैक्टिसेज एवं पायलट स्टडी पर आधारित हो।

WhatsApp Image 2024-08-05 at 19.10.40_d1eaff66 (1)

इस मौके पर सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) के सीईओ रमापति कुमार ने एक समग्र दृष्टिकोण के महत्व को रेखांकित किया, जिसमें अंतर्विभागीय सहयोग, बेस्ट प्रैक्टिसेज का झारखंड में अनुपालन, मल्टी स्टेकहोल्डर एप्रोच और दीर्घकालिक एवं अल्पकालिक नीतिगत पहल लेना आवश्यक है। बैठक में इसके अलावा प्रमुख रूप से जलवायु-संवेदनशील अधिसंरचना का निर्माण, एनर्जी ट्रांजिशन को बढ़ावा देने के लिए अपशिष्ट-से-ऊर्जा और सोलर रूफटॉप परियोजनाओं को बढ़ावा देना, सस्टेनेबल हैबिटेट के लिए एक्शन प्लान और वायु गुणवत्ता प्रबंधन रणनीतियों को अपनाना, स्वच्छ प्रौद्योगिकियों एवं सततशील समाधानों के जरिए हरित जगहों का विस्तार करना और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना आदि विषयों पर चर्चा की गई। 

लेखक के बारे में

By Shailendra Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More