प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने विधायकों,सांसदों और वरिष्ठ नेताओं संग की बैठक

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान मे वरिष्ठ कांग्रेसजनों,जिला अध्यक्षों, अग्रणी मोर्चा संगठन एवं विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड चुनाव के मुहाने पर खड़ा है और हमें इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी ताकि हम काफी बड़े सीटों के अंतर से आगामी सरकार का गठन कर सकें. प्रमंडल एवं जिला स्तर पर चुनावी गतिविधियां और कार्यक्रम लगातार जारी रहने चाहिए और इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच सरकार द्वारा किए गए कामों का व्यापक प्रचार प्रसार करना होगा. झारखंड में महागठबंधन की सरकार में कई दुरगामी फैसले लिए गए जो मील का पत्थर साबित हो रहा है और कई राज्यों में उदाहरण के तौर पर इसे पेश किया जा रहा है.

वरीय नेताओं के मार्गदर्शन में चुनावी रणनीति को धारदार बनाना है: केशव महतो कमलेश

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी कांग्रेस आलाकमान ने सौंपा है उसे मिलकर पूरा करना है. झारखंड में सभी वरीय नेताओं के मार्गदर्शन में चुनावी रणनीति को धारदार बनाना है. झारखंड सुबे में संवाद आपके साथ कार्यक्रम के तहत हर जिले के नेताओं के साथ संवाद किया जाएगा और जमीनी हकीकत से रूबरू होने का प्रयास किया जाएगा. इस क्रम में प्रथम चरण में रामगढ़,हजारीबाग,चतरा, लातेहार,पलामू,गढ़वा,लोहरदगा एवं कोल्हान प्रमंडल में 26 अगस्त से 30 अगस्त तक जिला, प्रखंड,मंडल,पंचायत के नेताओं कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा और सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक आंदोलन के रूप में ले जाने के पहल की जाएगी. महागठबंधन की सरकार ने किसानों का 2 लाख का ऋण माफ करने, जेपीएससी की परीक्षाएं आयोजित करने,अबुआ आवास के निर्माण हेतु लाभुकों को राशि वितरित करने,मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना,सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना, वृद्धावस्था पेंशन की उम्र सीमा 50 वर्ष करने जैसी कई क्रांतिकारी योजना लागू कर इसका क्रियान्वयन कर रही है, इससे जनता को जागरूक करना है और इसके लिए उनके साथ सीधा संवाद करना होगा. सभी प्रमंडल में इस कार्यक्रम हेतु वरीय नेताओं की टीम बनाई जाएगी.

कांग्रेस के प्रति लोगों के बीच अलग उत्साह एवं विश्वास है: डॉ. रामेश्वर उरांव

बैठक में कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों के बीच अलग उत्साह एवं विश्वास है. कल्याणकारी योजनाओं से सरकार के प्रति उपजे विश्वास को हमें बनाए रखना है. विपक्षी दल जन सरोकार के मुद्दों से जनता का ध्यान हटाकर उन्हें भटकाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सशक्त संगठन के माध्यम से हमें जनता के बीच जाकर उन्हें सच्चाई से अवगत कराना है. विपक्ष के द्वारा जनता के बीच सरकार की नकारात्मक छवि पेश करने की कोशिश की जा रही है. महागठबंधन सरकार की योजनाओं को अपने झूठे प्रचार तंत्र के माध्यम से केंद्र पोषित बताया जा रहा है इसे लोगों को बचाना है.

आने वाला समय चुनौतीपूर्ण: राजेश ठाकुर 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमें राज्य में सफल नेतृत्व मिला है. हमने मिलजुल कर संगठन को आगे बढ़ाने का काम किया है. आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है, इस चुनौती को स्वीकार कर हमें संघर्ष करना है. जनता के हितों के लिए संगठन पूरे 5 वर्ष सक्रिय रहा, कार्यकर्ताओं की मेहनत से झारखंड में सरकार का गठन हुआ कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिला,अधिकार मिला,अब संगठन को आवश्यकता है कि कांग्रेस की नीतियों और सोच को सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच मजबूती से रखें. विधानसभा चुनाव में एक अच्छी रणनीति और उसके अनुसार कार्यक्रम तय होने का लाभ कांग्रेस को निश्चित रूप से मिलेगा. हमारी मेहनत और बेहतर तालमेल से झारखंड में पुनः महागठबंधन की सरकार बनेगी और इसके लिए हमें एकजुट होकर काम करने की जरूरत है.

ये रहे उपस्थित

बैठक में सुबोधकांत सहाय, डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू, सुखदेव भगत, कालीचरण मुण्डा, फुरकान अंसारी, चन्द्रशेखर दुबे, अनादि बह्म, प्रदीप तुलस्यान, ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, मंजूर अहमद अंसारी, रोशन लाल भाटिया, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, अमुल्य नीरज खलखो, सोनाल शांति, आभा सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, गीताश्री उरांव, केएन त्रिपाठी, देवेन्द्र नाथ चाम्पिया, जयप्रकाश गुप्ता, जलेश्वर महतो, राज राजेन्द्र प्रताप देव, शहजादा अनवर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, अशोक चौधरी, रमा खलखो, सुल्तान अहमद, भीम कुमार, रविन्द्र सिंह, जय शंकर पाठक, राजीव रंजन प्रसाद, रामाश्रय प्रसाद, दिनानाथ तिवारी, सोमेश्वर प्रसाद, सत्यानारायण सिंह, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू समेत कई गणमान्य शामिल थे.  

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More