चाईबासा: पूर्व सांसद गीता कोड़ा को भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर क्षेत्र के ‘हो’ समुदाय के बीच खुशी की लहर
चाईबासा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार पार्टी ने पूर्व सांसद गीता कोड़ा, अजय शाह पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से, जमुआ (गिरिडीह) से विजय चौरसिया को एवं प्रदीप सिंहा को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पत्र जारी कर इनकी नियुक्ति की घोषणा की है. ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. पहली बार पूर्व सांसद गीता कोड़ा को भाजपा प्रवक्ताओं की सूची में शामिल होने से चाईबासा के ‘हो’ आदिवासी समाज ने खुशी जाहिर की है. पश्चिमी सिंहभूम से ही चक्रधरपुर निवासी अजय शाह को भी पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता बनाया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में दोहरी खुशी है.
पूर्व सांसद गीता कोड़ा एवं अजय शाह को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किए जाने पर पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा कमेटी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की है. भाजपा ने लिखा है कि यह सम्मान और जिम्मेदारी आपकी कार्य क्षेत्र में सिद्धि और आपके सामाजिक योगदान का एक उचित मान्यता है. आपका अनुभव, आपकी क्षमता और आपकी दूरदर्शिता ने हमें हमेशा प्रेरित किया है. प्रदेश प्रवक्ता के रूप में आपके नेतृत्व में हमें विश्वास है कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा.
आपके विचारशील और सटीक दृष्टिकोण से हमारे कार्यकर्ताओं और आम जनता को नई दिशा मिलेगी. हमें विश्वास है कि आपकी इस नई भूमिका में पार्टी की आवाज को सशक्त और स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया जाएगा, आपके मार्गदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करेंगे. आपकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालते हुए, भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा हैं और आपकी सफलता की कामना करता है.
