कोडरमा: वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार
कोडरमा: कोडरमा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी के 8 मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं. कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तिलैया थाना अन्तर्गत वाहन चोर गिरोह जो कई दिनों से चोरी की घटना को अंजाम देने के उददेश्य से कोडरमा एवं तिलैया क्षेत्र मे भ्रमणशील है. उक्त सूचना के आधार पर इस गिरोह को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई किया गया.

छापेमारी के क्रम में 4 अपराधी क्रमशः जितेन्द्र राजवंशी (उम्र 22 वर्ष, पिता लालो राजवंशी, ग्राम दरियापुर, थाना अकबरपुर, जिला नवादा), भुनेश्वर यादव (उम्र 37, पिता रोहन यादव, ग्राम मोहन केवाल, थाना सिरदला जिला- नवादा), विकाश कुमार(उम्र 18 वर्ष, पिता मनोज बेलदार, ग्राम विशुनपुर आश्रम रोड़, थाना तिलैया, जिला कोडरमा) और प्रकाश कुमार (उम्र 18 वर्ष, पिता स्व अमृत साव, ग्राम रोहनियांटाडं, थाना तिलैया, जिला कोडरमा) को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ये मोटरसाईकल चोरी के उददेश्य से चुराए गए हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 8 मोटरसाईकल बरामद किया गया है. इस संबंध मे तिलैया थाना कांड संख्या 183/24 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
