बुंडू: बंदूक दिखाकर धमकाने वाले अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची: बुंडू पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक पिस्तौल और एक चाकू बरामद किया गया है. सूचना मिली थी कि उक्त अपराधी निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों को हथियार दिखाकर धमका रहा था. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. अपराधी की पहचान बुंडू थाना क्षेत्र के पुराना बाजार टोली निवासी श्रवण कुमार दास के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और एक चाकू बरामद किया है.

सोमवार को प्रेस वार्ता में ग्रामीण एसपी ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि बुंडू थाना अंतर्गत पुराना बाजार टोली में बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें कार्यरत मजदूर को किसी अपराधी द्वारा पिस्तौल और चाकू का भय दिखाया गया है. एसएसपी के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने तत्काल बड़ा तालाब बुंडू के पास कार्रवाई करते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया.
