नयासराय रिंग रोड के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

रांची: नयासराय क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड के पास सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला है. शव की पहचान नहीं हो पाई है. मिली जानकारी के मुताबिक, युवक पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित अपने घर इलाज कराने आया हुआ था. जिसका शव सोमवार की सुबह रिंग रोड के पास झाड़ियों में मिला. युवक की मौत कैसे हुई अब तक पता नहीं चल पाया है.

सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भेज दिया. फिलहाल, पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More