पलामू: कुएं से एक साथ 35 बंदरों के शव बरामद, प्यास बूझाने की कोशिश में बेजुबानों की दर्दनाक मौत

रांची: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र करे सोरठ गांव से एक कुँए से एक साथ 35 बंदरों का शव मिलते ही पूरा प्रशासनिक महकमा हिलता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण इलाके के सारे ताल-तलैया सूख चुके हैं.नदियां बालू का टिला नजर आ रहा है. जिसके कारण वन्य जीवों के समक्ष प्यास  बूझाने का संकट आ खड़ा हुआ है. सूखते गले के लिए दो घूंट पानी की खोज में बंदरों का एक झूंड सोरठ गांव की ओर बढ़ा, जहां उसे एक कुंए में कुछ पानी दिखा, पानी पर नजर पड़ते ही एक-एक कर सारे बंदरों ने कुंए में छलांग लगा दी. लेकिन दुर्भाग्य यह रहा है कि प्यास तो नहीं बूझी, लेकिन तपती दोपहरी में उनकी मौत जरुर हो गयी.

बंदरों का शव पोस्टमार्टम करने का निर्देश

स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि यह घटना बुधवार या गुरुवार की है. मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की ओर से कर्मियों को भेजा गया है. पलामू डीएफओ कुमार आशीष ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, साथ ही वन अधिकारयों को तत्काल प्रभावित इलाकों में पेयजल उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया है. बताया जा रहा है कि गांव से कुछ दूरी पर एक डैम है, लेकिन डैम पूरी तरह से सूखा है. यदि वन विभाग की ओर से सतर्कता बरती गयी होती तो उस डैम में पानी की व्यवस्था की जा सकती थी. लेकिन समय रहते वन विभाग की नींद नहीं टूटी. और आखिरकार दो घूंट पानी की खोज में बंदरों की मौत हो गयी.  ग्रामीणों का दावा है कि यह हालत सिर्फ वन्य जीवों की नहीं है, हमारे सामने भी पानी की घोर संकट है. हमें भी अपनी प्यास बूझाने के लिए कई-कई किलो मीटर दूर से पानी लाने पर मजबूर होना पड़ रहा है. इस तपती दोपहरी में जब एक कदम भी बाहर निकालना जोखिम भरा है, हमें पानी के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ रही है.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More