मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने खोया जनसेवा को समर्पित संघर्षशील नेता: हुसैनाबाद कांग्रेस

सुदीव्य कुमार सोनू के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना

पलामू: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुदीव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके असमय निधन को कांग्रेस नेताओं ने झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

जिला कांग्रेस कमेटी के हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय सुदीव्य कुमार सोनू कर्मठ, संवेदनशील और जनसेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने संघर्ष, सक्रियता और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से राजनीति में विशिष्ट पहचान बनाई। उनका असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। झारखंड ने एक समर्पित जननेता को खो दिया है, जिसकी भरपाई लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि सुदीप्य कुमार सोनू के निधन की खबर से वे और कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता होने के साथ-साथ झारखंड अलग राज्य आंदोलन के संघर्षशील सेनानी भी रहे। राज्य सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय सोनू का सार्वजनिक जीवन, संघर्ष और जनसेवा के प्रति समर्पण लंबे समय तक स्मरण किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में पलामू जिला उपाध्यक्ष सह डालटेनगंज विधानसभा प्रभारी कांग्रेस कमेटी नवल किशोर पाठक शोकाकुल परिवार, उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों के साथ खड़ी है। जिला कांग्रेस कमेटी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शोक व्यक्त करने वाले प्रमुख लोग: गोरख कुमार, हुसैनाबाद प्रखंड उपाध्यक्ष अबिंका सिंह, पवन कुमार, आर्यन कुमार, विकास पटेल, कमलेश कुमार, संतोष कुमार सिंह, पृथ्वीनाथ पांडे, विजय कुमार सिंह, अवधविहारी सिंह, टुनटुन सिंह, महिला प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More