मानसून सत्र में हंगामा जारी, अनुबंधकर्मियों के स्थायीकरण की मांग पर अड़ा विपक्ष

रांची-मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है. आज भी सदन के अंदर आंगनबाड़ी, सेविका- सहायिका, सहायक पुलिसकर्मियों और होमगार्ड के जवानों का स्थायीकरण के मांग पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तनातनी की स्थिति बनी रही. विपक्ष के कई विधायक बेल के अंदर भी पहुंच गयें. सदन के बाहर प्रर्दशन किया. नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला भी सदन में उठाया. अमर बाहरी बांग्लादेशी घुसपैठियों को जल्द से जल्द चिह्नित करने की मांग कर रहे थें. जिसके जवाब में सत्ता पक्ष की ओर से बांग्लादेशी घुसपैठिये पर केन्द्र सरकार को घेरने की कोशिश की गयी. इस बीच कांग्रेस की ओर से ट्रेन दुर्घटना के लिए पीएम मोदी को जिम्मेवार बताते हुए इस्तीफे की मांग की गयी.
