कोडरमा में नोटा को हासिल हुआ तीसरा स्थान

कोडरमा: कोडरमा में नोटा(NOTA) ने तीसरा स्थान हासिल किया है। नोटा में वोट भी जमकर पड़े और दो के अलावा कोई तीसरा प्रत्याशी उसको मिले मतों के करीब भी नहीं पहुंच सका। कोडरमा में नोटा को 42152 वोट मिले जबकि निर्दलीय मनोज कुमार को 28612 और जयप्रकाश वर्मा को 23223 वोट से संतोष करना पड़ा।
दूसरी बार सांसद चुनी गईं अन्नपूर्णा देवी को 791657 जबकि माले के विनोद सिंह को 414643 वोट मिले। कोडरमा विधानसभा में भाजपा(BJP)को 1,59,250 माले को 62,141, बरकट्ठा में 1,52,750 माले को 55,874, धनवार में 117425 माले को 73338 बगोदर में 1,35,480, माले को 76,229, जमुआ में भाजपा को 1,15,578, माले को 61,112 एवं गांडेय विधानसभा में भाजपा को 1,06,702 एवं माले को 82,251 मत मिले।
