रिम्स: मेडिसिन ओपीडी का नया टाइम टेबल जारी , ड्यूटी से हटाए गए 20 होमगार्ड जवान
रांची: रिम्स के मेडिसिन विभाग में डॉ विद्यापति के सेवानिवृत्त होने पर ओपीडी शिड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार सोमवार को विभागाध्यक्ष डॉ बिदें कुमार, मंगलवार को डॉ संजय कुमार, गुरुवार को डॉ अजीत डुंगडुंग, गुरुवार को डॉ ऋषि गुरदिया, शुक्रवार को डॉ मनोज कुमार ओपीडी में परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। बीते 31अगस्त को डॉ विद्यापति 28 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए। इस मौके पर रिम्स प्रबंधन की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई थी।
20 जवान ड्यूटी से हटाए गए
बीते 27 अगस्त को रिम्स में मेडिकल स्टूडेंट और होम गार्ड जवानों के बीच हुई मारपीट मामले में आखिरकार दस दिनों बाद रिम्स प्रबंधन ने कार्रवाई की है. प्रबंधन ने 20 होमगार्ड जवानों को रिम्स की सुरक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया है। रिम्स प्रबंधन ने यह कार्रवाई मारपीट की घटना के बाद रिम्स प्रबंधन की ओर से मामले की जांच के लिए गठित जाँच समिति की रिपोर्ट की अनुशंसा के आधार पर की है।
