देश के निर्माण में कांग्रेस की नीतियां, सिद्धांत और गौरवशाली इतिहास का अहम योगदान: केशव महतो कमलेश

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पलामू के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मधु सिंह के बेटे लालसूरज सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर रांची के चेतना सागर, डॉक्टर पी नैय्यर, एडवोकेट खुर्शीद आलम, मीरा हमीद, लातेहार के महुआडाड़ निवासी व आदिवासी नेता शशि पन्ना ने सैकड़ो लोगों के साथ कांग्रेस का दामन थाना। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

पार्टी में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस की अपनी नीतियां, सिद्धांत है गौरवशाली इतिहास है। देश की आजादी से लेकर देश के निर्माण में क्या योगदान रहा है कांग्रेस के लोगों का क्या त्याग और बलिदान रहा है यह किसी से छिपा नहीं है। आज जिन लोगों ने भी कांग्रेस से जुड़ने का निर्णय लिया है वह किसी स्वार्थवश नहीं बल्कि कांग्रेस विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़े है इसका सकारात्मक परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में विभिन्न क्षेत्रों में पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परंपराओं का पालन करने में विश्वास करती है और आज युवा वर्ग का झुकाव कांग्रेस की ओर हो रहा है निश्चित रूप से झारखंड में आने वाले समय में एक ऐतिहासिक चुनाव परिणाम में युवा वर्ग की सहभागिता रहेगी।

वहीं विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास जनता के विकास के लिए है, उनके अधिकारों की रक्षा के लिए है। कांग्रेस ने आदिवासियों को अधिकार दिया है। संवैधानिक प्रावधानों के दायरे में उनके विकास की व्यवस्था की गई है। जब इस देश में संविधान की परिकल्पना की जा रही थी तब आदिवासी-दलित के  शैक्षणिक,आर्थिक विकास के लिए आरक्षण की व्यवस्था को महसूस किया, उसकी व्यवस्था की गई। कांग्रेस विकास की बात करती है जोड़ने की बात करती है, भाजपा तोड़ने में। आने वाले चुनाव में भाजपा की इन्हीं नीतियों के कारण जनता इन्हें पूरी तरह नकारेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक भूषण बाड़ा, सतीश पॉल मुंजनी, राजीव रंजन प्रसाद, अमूल्य नीरज खलको, गीताश्री उरांव, सोनाल शांति, ऋषिकेश सिंह, राकेश किरण महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More