देवघर: कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड के खिलाफ डाक्टरों में उबाल, किया कार्य बहिष्कार 

देवघर: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुषकर्म और नृशंस हत्या के खिलाफ आईएमए के आह्वान पर आज देवघर के विभिन्न अस्पातलों में ऐतिहासिक बंद हुआ. सभी चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार किया जो 18 अगस्त की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा. केवल आकस्मिक सेवाओं को जारी रखा गया. डॉक्टरों की मांग सही दिशा में अनुसन्धान कर जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के द्वारा फाँसी की सजा निश्चित समायावधि के अंदर सुनिश्चित करने की है। ताकि भविष्य में कोई अपराधी ऐसा करने की कल्पना भी न कर सके. इसके अलावा आईएमए की चार और मांग पर अविलम्ब कार्रवाई हो.

अन्य मांगों में कोविड महामारी के समय जो क़ानून डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए आया था उसी को सेंट्रल मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की तरह लागू किया जाए. अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था किसी एयरपोर्ट से कम न हो और सभी अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए। वहां सीसीटीवी सुरक्षा कर्मियों की पर्याप्त मात्रा में ड्यूटी लगाई जाए. रेजिडेंट डॉक्टर की 36 घंटे वाली ड्यूटी में उनकी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए साथ ही कोलकाता की घटना में पीड़ित परिवार के लिए उचित और सम्मानजनक मुआवजा दिया जाए.

कार्य बहिष्कार के दौरान 87 डॉक्टर सदर अस्पताल में एकत्र हुए और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सावधानियों पर चर्चा की. सभी ने दिवंगत चिकित्सक की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा. इस आंदोलन को इंडियन डेंटल एसोसिएशन, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी संघ, आल इंडिया नर्सेज फेडरेशन, फिजियोथेरेपी एसोसिएशन, मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन, झारखण्ड मेडिकल लैब टेक्नोलॉजीस्ट एसोसिएशन एवं झारखण्ड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का भी समर्थन मिला है.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More