“मां की दुआओं का असर होता है” गांडेय में जीत के बाद सासु मां रुपी सोरेन के चरणों में कल्पना सोरेन

रांची-गांडेय विधान सभा में करीबन 26 हजार मतों से जीत के साथ ही कल्पना सोरेन ने अपनी जीत का पूरा श्रेय अपनी सासू मां के आशीर्वाद को देते अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा है कि “मां की दुआओं का असर होता है” यहां ध्यान रहे कि गांडेय विधान सभा उपचुनाव में सोरेन परिवार की छोटी बहु कल्पना सोरेन ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा के दिलीप वर्मा को 26 हजार के विशाल मतों से पराजित कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की है. इस जीत के साथ ही अब कल्पना सोरेन का विधान सभा पहुंचना तय होगा, इसके साथ ही झारखंड के सियासी गलियारों में यह सवाल भी खड़ा होने लगा कि क्या कल्पना सोरेन झारखंड का नया सीएम बनने की ओर अग्रसर हैं.
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झामुमो और इंडिया गठबंधन की चेहरा बनी कल्पना
यहां ध्यान रहे कि जब भुंईहरी जमीन मामले में हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी तो गांडेय विधान सभा से तात्कालीन विधायक सरफराज अमहद ने अपना इस्तीफा सौंप कर कल्पना सोरेन का विधान सभा में जाने का रास्ता खोला था, सरफराज अहमद को इस कुर्बानी का इनाम भी मिला और उन्हे राज्य सभा भेज दिया गया. उधर कल्पना सोरेन इंडिया गठबंधन की जीत का जमीन तैयार कर रही थी, इधर सरफराज अहमद गांडेय में कल्पना सोरेन की जीत के लिए सियासी जमीन तैयार कर रहे थें, जिसका परिणाम आज देखने को मिला.
