लोकप्रियता के पहाड़ पर चन्द्रशेखर रावण! पीछे छूटे पीएम मोदी, देखिये क्या कहते हैं संसद टीवी के आंकड़े

रांची-लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही विपक्षी दलों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पर सवाल उठाया जा रहा है. इस बात का दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता अपने सर्वकालिक ढलान है. एक दूसरे शक्ल में ही सही, खुद भाजपा के अंदर से भी यही सवाल उठता जरुर नजर आता है. इस बीच संसद टीवी पर अपलोड किये गये वीडियो के व्यूज के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उसका इशारा भी इसी ओर है. दरअसल संसद की कार्यवाही और भाषणों का लाइव प्रसारण तो होता ही है, इसके साथ ही वीडियो भी अपलोड किया जाता है. जिसका व्यूज सार्वजनिक होता है, कोई भी संसद टीवी पर जाकर किसी खास वीडियो पर प्राप्त व्यूज को देख सकता है और यदि हम व्यूज को लोकप्रियता का पैमाना माने तो विपक्ष के दावों की पुष्टि होती नजर आती है.

एक बड़े सामाजिक वर्ग को चन्द्रशेखर रावण में नजर आ रही संभावना

दरअसल इन दिनों संसद में शपथ ग्रहण के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये जा रहे हैं. जिसका वीडियो संसद टीवी पर अपलोड किया जा रहा है. यदि अब तक अपलोड किये गये वीडियो पर व्यूज को देखें तो पीएम मोदी- 68 हजार, राहुल गांधी- 6.5 लाख, अखिलेश यादव- 3.6 लाख, जबकि चन्द्रशेखर आजाद रावाण को 7.8 लाख व्यूज मिले, यानि लोकप्रियता के इस पैमाने पर चन्द्रशेखर आजाद  अखिलेश यादव, राहुल गांधी के साथ ही पीएम मोदी को भी पछाड़ते नजर आते हैं. जहां चन्द्रशेखर आजाद ‘रावण’ के 7.8 लाख लोगों ने देखा वहीं प्रधानमंत्री पीएम मोदी को महज 68 हजार   ने देखना पसंद किया. हालांकि यह सिर्फ व्यूज है, इसका मतलब कदापी नहीं है, किसी खास वीडियो को देखने वाले लोग उस शख्स को पसंद भी करते हैं, लेकिन इतना साफ है कि प्रधानमंत्री के भाषण के प्रति लोगों की उत्सुकता में कमी आयी है, अब लोगों की रुचि पीएम मोदी के बजाय संसद में आये नये चेहरों के की ओर है. राजनीति के इन नये सितारों का राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण को समझने में है. खासकर यदि वह चेहरा संसद के लिए बिल्कुल नया हो. और शायद यही कारण है कि चन्द्रशेखर रावण पीएम मोदी के साथ ही अखिलेश यादव और राहुल गांधी को भी पीछे छोड़ते नजर आते हैं. यह इस बात का भी  इशारा है कि एक बड़े सामाजिक वर्ग को चन्द्रशेखर रावण में संभावना नजर आ रही है. अब यह चन्द्रशेखर रावण पर है कि वह इस उम्मीद पर कितना खरा उतरते हैं.    

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More