मोदी मैजिक या हेमंत की गिरफ्तारी का आक्रोश! संताल के रण में पोलिंग बुथों पर लम्बी कतार के मायने

रांची: पूरे देश की तरह झारखंड में भी आज लोकतंत्र के महापर्व का अंतिम पारी जारी है. इसके पहले छह चरण का मतदान संपन्न हो चुका है, जबकि आज कुल 57 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया चल रही है, इसी सातवें चरण में गोड्डा, राजमहल और दुमका में मतदाताओं की लम्बी कतार लगी हुई है. हालांकि मतदाताओं की लम्बी कतार लोकतंत्र की ताकत और उसकी खूबसूरती को प्रदर्शित करता है, लेकिन इसके साथ ही सियासी दलों में मतदाताओं के इस उत्साह को अलग- अलग सियासी चस्में से देखने- समझने की कोशिश शुरुआत भी शुरु हो चुकी है. जहां भाजपा को इस लम्बी कतार में पीएम मोदी का मैजिक दिख रहा है तो वहीं दूसरी ओर झामुमो सहित पूरे इंडिया एलाइंस को इस लम्बी कतार में पूर्व सीएम हेमंत की गिरफ्तारी से उपजे आक्रोश की अभिव्यक्ति मान रहा है. अब किसके दावे में कितना दम है, इसका खुलासा तो चार जून को होगा.

संताल झामुमो का सबसे मजबूत किला

लेकिन यहां ध्यान रखने की जरुरत है कि गोड्डा, राजमहल और दुमका तीनों ही संताल परगना का हिस्सा और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की कर्म भूमि है. खास कर दुमका और राजमहल तो झामुमो का सबसे मजबूत किला है. राजमहल के इसी किले में स्थित बरहेट विधान सभा से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन विधायक है, हेमंत सोरेन की बड़ी भाभी और दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन भी इसी संताल के जामा से विधायक है. संताल परगना में कुल 18 विधानसभा है, इसमें अधिकांश सीटों पर आज झामुमो का कब्जा है. इस हालत में यह लम्बी कतार किस बात का इशारा है? एक बड़ा सवाल है. और इसके लिए चार जून तक का इंतजार करना होगा.  वैसे कई सियासी जानकारों का दावा है कि आदिवासी बहुल इस इलाके में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी दूसरे सभी मुद्दों पर भारी है एक बड़ा सियासी मुद्दा है, और इसका असर चुनावी परिणाम पर देखने को मिल सकता है. अब हम एक एक कर संताल की तीनों सीटों को समझने की कोशिश करते हैं.

प्रदीप यादव के सामने निशिकांत के किले को ध्वस्त करने की चुनौती

यहां याद रहे कि 2004 के बाद गोड्डा संसदीय सीट पर लगातार भाजपा का कब्जा रहा है. 2009 में अपनी इंट्री के बाद निशिकांत दुबे लगातार अपना परचम लहराते रहे हैं. इस बार फिर से उनके सामने प्रदीप यादव है. यहां यह भी बता दें इस रोचक मुकाबले में भाजपा के फायर ब्रांड नेता निशिकांत दुबे गोड्डा से अपनी चौथी पारी का ताल ठोक  रहे हैं, तो उनके सामने एक बार फिर से प्रदीप यादव मुकाबले में हैं. इसके पहले प्रदीप यादव वर्ष 2009 और 2014 में झारखंड विकास मोर्चा के बनैर निशिकांत दुबे के खिलाफ तोल ठोक चुके हैं, वर्ष 2014 में प्रदीप यादव को करीबन दो लाख मतों के साथ हार का सामना करना पड़ा था.

लेकिन इस बार सियासी फिजा कुछ बदली नजर आ रही है. बदले हालात में इस बार निशिकांत के खिलाफ उनके बेहद करीबी रहे अभिषेक झा ने भी ताल ठोक रखी है. इसका सबसे अधिक नुकसान देवघर में देखने को मिल रहा है. ध्यान रहे कि देवधर से हर बार निशिकांत दुबे को एक मजबूत बढ़त मिलती थी. लेकिन इस बार वह किला दरकता नजर आता है. अभिषेक झा जितनी अधिक सेंधमारी में सफल होते हैं, उसका लाभ प्रदीप यादव को मिल सकता  है.

दांव पर है दिशोम गुरु की बड़ी बहू सीता सोरेन की प्रतिष्ठा

लेकिन सबसे रोचक मुकाबला दुमका का है, जहां से भाजपा ने शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि झामुमो ने शिकारीपाड़ा विधान सभा से लगातार सात बार विधायक रहे अपने पुराने सिपहसलार नलिन सोरेन पर भरोसा जताया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बाजी किसके हाथ आती है, बड़ी बहू का जलबा चलता है, या दिशोम गुरु की कृपा से नलिन सोरेन की नैया पार होती है. सीता सोरेन की मुश्किल यह है कि उन पर दिशोम गुरु का साथ छोड़ना का आरोप लगा रहा है, और बगैर दिशोम गुरु के आशीर्वाद के इस किले को फतह करना एक मुश्किल चुनौती है.

मोदी मैजिक या हेमंत की गिरफ्तारी का आक्रोश!

इधर राजमहल में झामुमो से बगावत करते हुए बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने राजमहल में संघर्ष को रोचक बना दिया है. लोबिन का दावा है कि वह भले भी उनके पास झामुमो का चुनाव चिह्न नहीं हो, लेकिन उनके साथ गुरु जी का आशीर्वाद उनकेहै. लोबिन की जीत, यानि झामुमो के पुराने सिन्द्धातों की जीत, गुरुजी के संघर्षों की जीत. जल, जंगल जमीन के साथ झारखंडी अस्मिता के उस संघर्ष की जीत, जिसका अलख दिशोम गुरु जलाते रहे हैं. जबकि दूसरी ओर विजय हांसदा का विजय रथ को जारी रखने के लिए झामुमो ने अपनी पूरी ताकत लगा रखा है. आज भी उसके कार्यकर्ता मतदान केन्द्रों पर बेहद चौकस नजर आयें, जबकि दूसरी ओर भाजपा की कोशिश ताला मरांडी को आगे कर विजय हांसदा के विजय रथ पर ताला लगाने की है.  

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More