पीएम मोदी 15 सितंबर को भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का करेंगे आगाज
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड दौरे पर आने वाले हैं. इस दौरे में प्रधानमंत्री आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। इसके अलावा पीएम जमशेदपुर से दो नए वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। टाटा-पटना और टाटा-भुवनेश्वर वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन शुरू होने के बाद झारखंड से चार ट्रेनों का परिचालन होने लगेगा। इसके अलावा वह स्थानीय गोपाल मैदान में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पीएम के दौरे को लेकर अब हालांकि कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है लेकिन भाजपा ने अपनी ओर से पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अपने दौरे के क्रम में पीएम मोदी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ और जमशेदपुर सांसद और कोल्हान के तीनों जिलों के पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनके साथ महत्वपूर्ण विचार विमर्श करेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ ही पीएम चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम से भी मिलेंगे.
