लापता ट्रेनी पॉयलट सुब्रोदीप दत्ता का शव चांडिल डैम के कल्याणपुर गांव से बरामद

रांची: बीते मंगलवार यानी 20 अगस्त को जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही लापता हुए एयरक्राफ्ट में सवार दो ट्रेनी पॉयलटों में से एक सुब्रोदीप दत्ता का शव चांडिल डैम के कल्याणपुर गांव से एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। एनडीआरएफ मंगलवार शाम से ही लापता ट्रेनी पॉयलटों को ढूंढ़ने के काम में लगी हुई थी। 

WhatsApp Image 2024-08-22 at 11.20.18
लापता पॉयलट के शव को निकालते एनडीआरएफ के जवान व अन्य

बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट के सरायकेला जिले के चांडिल डैम में गिरने की बात स्थानीय लोगों ने कही थी जिसके बाद लापता ट्रेनी पायलट का एक जूता भी बरामद होने की बात कही जा रही थी। ग्रामीणों की इस सूचना के कुछ घंटों बाद ही एनडीआरएफ की टीम क्रैश विमान और पायलट की तलाश में जुट गई थी। दो दिनों की खोजबीन के बाद ट्रेनी पायलट सुब्रदीप दत्ता के शव बरामद होने के बाद एक अन्य लापता पायलट के भी जिंदा नहीं होने की आशंका जताई जा रही है और उनके शव की तलाश की जा रही है.

WhatsApp Image 2024-08-22 at 08.58.45
रांची एयरपोर्ट पर पहुंची नेवी की टीम


भारतीय नौसेना की टीम पहुंची रांची

इधर लापता एयरक्रॉफ्ट और ट्रेनी पॉयलटों को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ के बाद अब इंडियन नेवी के जवान भी आज चांडिल डैम में सर्च अभियान करेंगे। इसे लेकर भारतीय नौसेना की टीम बुधवार देर रात दो बजे रांची एयरपोर्ट पहुंची. आज गुरूवार को नौसेना की टीम चांडिल डैम में लापता विमान की तलाश करेगी. टीम में कई गोताखोर विशेषज्ञों के होने की बात कही जा रही है.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More