टेंडर कमीशन घोटाला: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका खारिज

रांची: टेंडर कमीशन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत PMLA कोर्ट ने आज शुक्रवार को खारिज कर दी. इससे पूर्व बुधवार को इस मामले में आलमगीर आलम की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी. इसी मामले में आज ED की ओर से बहस की गई.

सुनवाई में बहस के दौरान ED ने आलमगीर आलम को पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बताते हुए जमानत याचिका का विरोध किया. दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने आज आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. जिसके बाद आज शुक्रवार को ही PMLA कोर्ट ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका खारिज कर दी.   

बता दें कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को ED ने पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था. इसी मामले में ED  ने राज्य के वरीय IAS अधिकारी मनीष रंजन से भी पूछताछ कर चुकी है. साथ ही आलमगीर आलम के ओएसडी रहे संजीव लाल और उसके सहयोगी जहांगीर आलम की भी गिरफ़्तारी हो चुकी है. 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More