चाईबासा: समाहरणालय संवर्ग के हड़ताली कर्मचारियों ने मंत्री दीपक बिरुवा से की मुलाकात

चाईबासा: झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे राज्य में 16 दिनों से हड़ताल पर बैठे प्रखंड अंचल अनुमंडल सहित जिला मुख्यालय के कर्मियों का हुजूम पश्चिमी सिंहभूम जिले के तरसर फार्म स्थित राज्य के अनुसूचित जनजातीय सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के कार्यालय में जाकर उनसे मिला. इस दौरान जिला अध्यक्ष ललितेश्वर महतो, जिला सचिव मनोज कुंटिया, जिला कोषाध्यक्ष सुनील बड़ाईक, वरीय उपाध्यक्ष अतुल कुमार, जिला संयुक्त सचिव दिलीप कुमार बिरुवा, मयंक कुमार द्वारा सभी 9 सूत्री मांगों को विस्तारपूर्वक बताया. 

संघ के जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार बडाईक ने मंत्री महोदय से आग्रह किया कि आगामी कैबिनेट के बैठक में मुख्यमंत्री को हमारी 9 सूत्री मांगों के प्रति सकारात्मक पहल करने के लिए प्रेरित किया जाए. हम सभी सरकार के अभिन्न अंग है. हमारी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक सरकार को विचार करना चाहिए. मंत्री दीपक बीरुवा ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष आप सब की मांगों को रखूंगा तथा नियमसंगत सकारात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध करूंगा. उन्होंने कहा कि सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं तथा विकास के कार्यों में आप कर्मचारियों की भूमिका अहम है. 

इस दौरान कार्यालय अधीक्षक रूप सिंह बानरा,  दिलीप हेंब्रम, दिलीप कुमार बिरुआ, दुर्गा चरण बास्के, सुखदेव पुजहर, संतोष कुमार रजक, पंकज पवार, अजीत कुमार, देवाशीष डे, मानसिंह हेंब्रम, मनीष विश्वकर्मा, सदानंद रजक, तरुण कुमार बोईपाई, निरल केरकेट्टा, बिनोद कुमार मालतो, गगन पिंगुवा सहित सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित थे. 

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More