मंत्री इरफान अंसारी की मां का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

रांची: ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी की मां मुस्तरी खातुन का निधन हो गया। 80 साल की मुस्तरी खातुन का निधन हार्ट अटैक आने की वजह से हो गया. उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी व मंत्री डॉ इरफान अंसारी को फोन कर सभी ने सांत्वना दी. जनाजे की नमाज मधुपुर के लखना कब्रिस्तान में गुरुवार को होगी.

राहुल गाँधी ने पत्र लिखकर जताया शोक   

आपकी माँ के निधन के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है. हमारे माता-पिता हमारे सबसे बड़े शिक्षक हैं. उनका प्यार और शांत समर्थन हमें उन अनिश्चितताओं से निपटने में मदद करता है जो अक्सर जीवन में हमारे सामने आता है. हालाँकि, उनकी सोच और उर्जा उनके जाने के बाद भी हमें मार्गदर्शन करते रहते हैं. मुझे यकीन है कि आपकी माँ को आपके द्वारा की गई सभी उपलब्धियों पर हमेशा गर्व रहेगा. मैं उन्हें खोने पर आपकी पीड़ा और दुःख की कल्पना कर सकता हूँ. इस कठिन समय में मेरी हार्दिक संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ आपके और आपके परिवार के साथ है.

WhatsApp Image 2024-08-01 at 2.05.08 PM
राहुल गाँधी ने पत्र लिख कर किया शोक व्यक्त

 

रात को अचानक आवास पर ही तबियत हुई नासाज़ 

मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ इरफान अंसारी की मां की तबियत अचानक रात 2:30 बजे आवास पर ही खराब हो गई. जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मुस्तरी खातून शहर के उर्दू कन्या मध्य विद्यालय की प्रोफेसर रह चुकी हैं. 

खबर मिलते ही इरफान अंसारी पहुंचे मधुपुर 

मां की मौत की खबर सुनकर उनके बेटे मंत्री डॉ इरफान अंसारी एवं इमरान अंसारी अपनी दोनों बेटियों के साथ सुबह रांची से मधुपुर पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य नेताओं ने भी पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और मंत्री डॉ इरफान को फोन कर सांत्वना दी है. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार की शाम लखना कब्रिस्तान में किया जाएगा.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More