पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
.jpg)
धनबाद: झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का सोमवार को धनबाद में निधन हो गया. पूरे धनबाद में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के मुताबिक बच्चा सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई. उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. कुछ माह पहले ही उन्हें दिल्ली में इलाज के लिए ले जाया गया था.
बता दें कि बिहार से अलग होकर जब झारखंड बना तो वह बाबूलाल मरांडी की सरकार में मंत्री थे. वे दिवंगत विधायक सूर्यदेव सिंह के छोटे भाई हैं थे. झारखंड सरकार में नगर विकास मंत्री रह चुके हैं. 2000 से 2004 तक के सत्र में झारखंड के मंत्री रह चुके हैं.
