देवघर की खबरें: जय श्री राम युवा एकता ग्रुप ने किया पौधारोपण, सहिया प्रोत्साहन राशि प्रपत्र जमा लेने को लेकर हुई बैठक

देवघर: जय श्री राम युवा एकता ग्रुप ने देवघर नगर निगम के अंतर्गत ग्राम चित्तोलोढिया वार्ड नंबर 34 में 101 पेड़ों का वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया। इससे पहले के तीन चरणों में पर्यावरण दिवस (5 जून 2024) को पांच पौधों, दूसरे चरण में 7 जुलाई 2024 को 40 पौधों को लगाकर एवं 60 पौधों का वितरण, तीसरे कार्यक्रम में 20 जुलाई 2024 को 550 पौधों का वितरण तथा 50 का पौधारोपण किया गया था। जय श्री राम युवा एकता ग्रुप के अध्यक्ष दयानंद कुमार ने बताया कि यह चतुर्थ कार्यक्रम आखिरी है। हम सभी का उद्देश्य गांव को तथा आसपास के इलाकों को हरियालीमुक्त करने की है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जय श्री राम युवा एकता ग्रुप के महासचिव दरोगा कुमार मंडल ने कहा कि “पेड़ बिना प्रगति कहां? एक कदम प्रगति की ओर”। युवाओं को पर्यावरण के प्रति सचेत भी किया और उनसे पेड़ों को अपने यहां लगाने का आग्रह किया। वहीं वंदना सेवा सदन के चिकित्सक डॉक्टर सुजीत कुमार मंडल ने लोगों को स्वास्थ्य में पेड़ों की भूमिका क्या है, अच्छी तरह से बताया तथा उन्हें स्वस्थ रहने के लिए एक पेड़ जरूर से जरूर लगाने की सलाह दी।

कार्यक्रम का संचालन के लिए नंदलाल कुमार मंडल के द्वारा 101 पेड़ों का महादान किया गया। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी सूर्य देव कुमार मंडल अंकुर कुमार रोहित कुमार विद्यानंद कुमार आशीष कुमार इंद्रदेव कुमार दीपक कुमार गुलशन कुमार राजनंदन कुमार अभिनंदन कुमार बिट्टू कुमार प्रीतम कुमार प्रद्युमन कुमार दीपक कुमार सागर कुमार साजन राजन हरिओम कुंदन अंगद टिक्कू पवन रितेश निवास जैसीस पारस शनि देव कार्तिक मंडल गंभीर मंडल दीपक कुमार नित्य कुमार एवं अनेक सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2024-08-10 at 17.56.17_652f5c65 (1)
बैठक करते बीटीटी एवं अन्य


सहिया प्रोत्साहन राशि प्रपत्र जमा लेने को लेकर बैठक

सारठ प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में बीटीटी निरंजन प्रसाद राय और सागरिका तिवारी के संयुक्त अध्यक्षता में सहिया साथी के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रखंड के सभी 20 कलस्टरों के स्वास्थ्य सहियाओ के द्वारा किए गए कार्यों का प्रोत्साहन राशि प्रपत्रो माह जुलाई 2024 का सहिया साथी के द्वारा बीटीटी के पास जमा लिया गया तथा सहियाओं के द्बारा माह जुलाई 2024 में किये गये कार्यों का मासिक रिपोर्ट भी जमा दिया गया। बैठक में गार्गी देवी, रीता देवी, सीमा देवी, सुनिता देवी, प्रीति सिन्हा, कुमारी अनुपम,मीरा वाला देवी,गीता देवी, पिंकी कुमारी, ममता देवी, रीना देवी, रीता देवी, पिंकी कुमारी, रेणु देवी समेत कई सहिया साथी उपस्थित थी।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More