चाईबासा: पार्टी की सांगठनिक मजबूती को लेकर कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय में बैठक
चाईबासा: बुधवार को जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय में पार्टी के संगठन को मजबूत करने हेतु जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु अखिल भारतीय महिला कांग्रेस महासचिव-सह-पश्चिमी सिंहभूम पर्यवेक्षक लिंगकिम हाउकिप सिंगनाई सिंह (किम), युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सह जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी सुरेश सवैया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नितिमा बोदरा बारी की उपस्थिति में बैठक हुई. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा हुई.
बैठक में कांग्रेस पार्टी के युवा कांग्रेस जगन्नाथपुर प्रभारी धीरज गगराई, कदाजमदा पंचायत समिति सदस्य मंजू पूर्ति, भनगांव पंचायत समिति सदस्य मेंजो पिंगुवा, कसिरा पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी कराई, मोंगरा पंचायत समिति सदस्य समेलन गगराई, नोवामुंडी उपप्रमुख ज्योति दस, बिरमुनी लगुरी,उपमुखिया भनगांव सावित्री जेराई, मंडल अध्यक्ष मथुरा लगुरी,राजू हेंब्रम, अविद हुसेन, अफताव आलम, रंजीत गगराई, रोशन पान, शाहरुख अली, प्रदीप प्रधान, विलास प्रजापति, रघुनाथ राउत, सुरेश प्रजापति, दानिश हुसैन, मामूर अंसारी एवं कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों महिला सदस्य उपस्थित थे.
