चाईबासा: रेजा, कुली एवं राज मिस्त्रियों की समस्याओं को लेकर बैठक

चाईबासा: सदर प्रखण्ड अंतर्गत खप्पारसाई में नव युवक, रेजा, कुली एवं मिस्त्रियों के बीच एक बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थानीय मजदूरों को काम और न्यूनतम मजदूरी मिलना चाहिए. यहाँ पर स्थानीय मिस्त्रीयों को काम में प्राथमिकता मिलनी चहिए. बैठक में कहा गया कि सरकारी भवन निर्माण कार्य में भी स्थानीय मजदूरों को छोड़ बाहरी मिस्त्रियों से कार्य कराते हैं. इन समस्याओं का समाधान करने के लिए स्थानीय बेरोजगर मजदूर संघ का गठन किया गया. बैठक में अध्यक्ष सुशील पुरती, उपाध्यक्ष श्रीकांत मुन्दुईया, पंचायत अध्यक्ष टेकराहातू डोबरो कालुन्डिया, निमडीह शानि देवगम, गागरी दुर्गा बानरा, तामड़बाँध कृष्णा मुन्डरी, सराईकेला जिलाध्यक्ष कारीया हेम्ब्रम एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.
