पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक संघ की वार्षिक आम बैठक संपन्न, नितिन प्रकाश अध्यक्ष बने
.jpg)
चाईबासा: इंडोर स्टेडियम चाईबासा के प्रांगण में पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न इस बैठक में पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक एसोसिएशन का विस्तार कर पुनर्गठन किया गया। जो इस प्रकार है –
मुख्य संरक्षक – श्रीमती जोबा माझी ( पूर्व सांसद, सिंहभूम)
संरक्षक – मुकुन्द रूंगटा
अध्यक्ष – नितिन प्रकाश
उपाध्यक्ष – बलराज हिंदवार, नीरज संदवार, धर्मेंद्र हांसदा।
महासचिव – अजय कुमार नायक।
कोषाध्यक्ष – दीपक पासवान
वरीय संयुक्त सचिव – कश्मीर कान्डेयांग
संयुक्त सचिव – अर्जुन महाकुड़, विजय सिंह बानरा, ओमकार महतो।
सहायक सचिव – राजु बिरूवा, संजीव कुमार बाहंदा, राजेश महतो, बैगो पुरती, पूनम पिंगुवा, लखिन्द्र पाल, बिजय सिंह बाड़ा, प्रीति महतो,
कार्यकारिणी सदस्य – शिवा हेम्ब्रम,मालिन सिंकु,दिलीप मरान्डी,गुरूचरण कुदादा,मुकुंद बानरा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड एथलेटिक एसोसिएशन गठन कर प्रखंड स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता कराना सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड के चयनित एथलीट ही भाग लेंगे। यदि कोई खिलाड़ी छूट जाता है तो प्रखंड एथलेटिक एसोसिएशन के अनुशंसा पर ही खिलाड़ी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने दिया जाएगा। आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में इस बार 12 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिकाओं के लिए भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
