कोडरमा: टायर फटने से मिस्त्री की घटना स्थल पर हुई मौत

कोडरमा: नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बिंडोमोह के समीप टायर पंचर की दुकान मे खड़े जेसीबी (बैकहो लोडर)का टायर ब्लास्ट होने से टायर मिस्त्री की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। मृतक की पहचान बिंडोमोह निवासी 51 वर्षीय इजहार खान के रूप मे की गयीं है। जानकारी अनुसार मृतक उक्त मार्ग पर अपनी छोटी सी दूकान मे पंचर टायर बनाने का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। प्रत्येक दिन की तरह सोमवार की भी वो अपने दूकान मे मौजूद था।

देर शाम को एक जेसीबी (बैकहो लोडर) वहां टायर बनाने के लिए पहुंचा। इसी दौरान एकाएक जेसीबी का टायर फट गया और वहां मौजूद टायर मिस्त्री इजहार उसके चपेट मे आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा नवलशाही पुलिस को दिया जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव मे मातम सा पसर गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत तीन पुत्री व एक पुत्र छोड़ गया है। घटना का बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मालूम हो कि मृतक की मां का निधन चार दिन पूर्व ही हुआ था।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More