मास्टर इन फिजिक्स सरयू राय का पॉलिटिकल केमिस्ट्री में नूतन प्रयोग
.jpg)
रांची: जिस जदयू को झारखंड की सियासत से बाहर हुए एक अर्सा हो गया, चाणक्य की उपाधि ने नवाजे जाने वाले सरयू राय एक बार फिर से जदयू को उसको पुराने दिन वापस दिलाने की कोशिश में है. हालांकि यह जदयू के प्रति चाहत है, बाल सखा से प्रति उमड़ा प्यार है या फिर खुद की सियासी विवशता, यह एक जूदा सवाल है. लेकिन पटना साइंस कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री रखने वाले सरयू राय इन दिनों ने झारखंड कि सियासी रसायन में नूतन प्रयोग की ओर निकल पड़े है और अब एक ही साथ कई निशाने बहुत ही खूबसूरती के साध भी रहे हैं.
भाजपा सांसद ढुल्लू महतो पर एक बार फिर से आरोपों की बौछार
जहां धनबाद में भाजपा सांसद ढुल्लू महतो पर एक बार फिर से आरोपों की बौछार कर रहे हैं, इस बात का दावा कर रहे हैं कि जिन मतदाताओं ने ढुल्लू महतो को अपना वोट दिया, उन्हे इस पाप का प्रायश्चित तो करना ही होगा.
क्या @narendramodi @AmitShah @yourBabulal @BJP4India @BJP4Jharkhand इस पीड़ित परिवार के पक्षों खड़ा होंगे? क्या इस ग़रीब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएँगे? क्या अपने धनबाद सांसद के हिंसक कृत्य पर लगाम लगाएँगे या उनका बचाव करेंगे? pic.twitter.com/fxaK5sfFgs
— Saryu Roy (@roysaryu) July 12, 2024
वहीं जमशेदुर की सियासत में अपने प्रतिद्वंदी रहे बन्ना गुप्ता को निशान पर लेते हुए इस बात का दावा कर रहे है कि “स्वास्थ्य विभाग के दवा ख़रीद घोटाला, कोविड प्रोत्साहन राशि घोटाला, अवैध स्थानांतरण घोटाला सरकार के सामने और विधानसभा में उठाया हूँ, ठोस सबूत दिया हूँ, विधानसभा अध्यक्ष का नियमन है, पर सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है. मुख्य सचिव को बताया हूँ कि कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय जाऊँगा” जबकि दूसरी ओर जमशेदपुर की सियासत में भाजपा -कांग्रेस गठजोड़ को सामने लाने का दावा करते हुए लिखते हैं कि क्या जमशेदपुर भाजपा के रघुवर गुट और कांग्रेस के बन्ना गुट में हर मौक़े पर एक दूसरे की पीठ सहलाने के रहस्य से बाबूलाल और हेमंत सोरेन के साथ ही भाजपा- कांग्रेस अवगत हैं? शहर को अशांत और प्रशासन पर दबाव बनाने में इस नापाक गठबंधन की अहम भूमिका है, अपने दूसरे ट्वीट में सरयू राय आगे लिखते हैं कि जब पानी नाक के उपर चढ़ने लगता है तो प्रतिक्रिया होती है. स्थानीय मंत्री की सांठगांठ से जमशेदपुर के राजनीतिक गुंडा गिरोह के अवैधानिक कृत्यों के सामने प्रशासन शिथिल है. इसकी यातना गत 3 वर्षों से झेल रहा हूँ. अब अति हो गई है. दो-तीन दिनों में जमशेदपुर की जनता को बताऊँगा, सरकार को भी.
बन्ना गुप्ता और रघुवर दास के बीच गुप्त समझौता
हालांकि दो दिन गुजर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई नया रहस्योद्घाटन सामने नहीं आया है, लेकिन इतना साफ है कि सरयू राय एक साथ कई मोर्चे पर काम कर रहे हैं. जहां बन्ना गुप्ता पर भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ रहे हैं, वहीं इस बात का दावा भी ठोक रहे हैं कि जमशेदपुर की सियासत में बन्ना गुप्ता और रघुवर दास के बीच एक खुला समझौता है, और इसकी कीमत जमशेदपुरवासियों को चुकानी पड़ रही है.
जब पानी नाक के उपर चढ़ने लगता है तो प्रतिक्रिया होती है.स्थानीय मंत्री की सांठगांठ से जमशेदपुर के राजनीतिक गुंडा गिरोह के अवैधानिक कृत्यों के सामने प्रशासन शिथिल है. इसकी यातना गत 3 वर्षों से झेल रहा हूँ. अब अति हो गई है. दो-तीन दिनों में जमशेदपुर की जनता को बताऊँगा, सरकार को भी.
— Saryu Roy (@roysaryu) July 13, 2024
सरयू राय के इस रवैये से कांग्रेस और बन्ना गुप्ता को तो असहज स्थिति का सामना करना पड़ेगा ही, लेकिन सहज तो भाजपा भी नहीं होगी, जिस तरीके से सरयू राय लगातार रघुवर दास को निशाने पर लेकर उनके बेटे और भतीजों की कहानियां सामने ला रहे हैं, ओडिशा के राजभवन में बेटे ललित ने जो कारनामा किया, उसकी कहानियां झारखंड की जनता को परोस रहे हैं, उसके बाद तो भाजपा चाह कर भी बाबूलाल की विदाई और रघुवर दास के वापसी के बारे में सोच भी नहीं सकती. क्योंकि रघुवर दास की वापसी के साथ ही झामुमो के हाथ एक बड़ा सियासी हथियार आ जायेगा, तो क्या सरयू राय झामुमो की राह को आसान कर रहे हैं? और भाजपा को बाबूलाल के ही नेतृत्व में विधान सभा चुनाव में जाने को मजबूर, ताकि लोकसभा चुनाव के समान ही विधान सभा चुनाव में भी भाजपा का आदिवासी बहुल सभी सीटों से सफाया हो, आखिर सरयू राय की रणनीति क्या है? और यदि सरयू राय की मंशा झामुमो को मजबूत करने की है तो जदयू का दामन थामने की रणनीति क्या है? क्या सरयू राय के पास इस बात के संकेत हैं कि झारखंड विधान सभा के पहले पहले जदयू-भाजपा का रिश्ता खत्म होने वाला है और सरयू राय का जदयू की सवारी करना, किसी दूरगामी रणनीति का हिस्सा है या फिर किसी भी तरीके से विधान सभा में वापसी का सियासी जुगाड़? इन सारे सवालों का कोई ठोस जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है.
रघुवर सरकार में मंत्री रहते लगातार 13 बार कैबिनेट बैठक से दूर रहने का रिकार्ड
हालांकि सरयू राय को जानने वालों को दावा है कि उनकी सियासत हमेशा से इसी प्रकार आगे बढ़ती रही है, रघुवर सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहते हुए भी सरयू राय लगातार कैबिनेट की 13 बैठकों से ना सिर्फ दूर रहे थें, बल्कि अपनी ही सरकार पर निशान भी साधते रहे थें, तो क्या रघुवर दास के इस दर्द से सबक लेते हुए हेमंत सोरेन ने सरयू राय से किनारा करना ही बेहतर समझा? और मुलाकात के बाद भी बात नहीं बनी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला. जिसके बाद आखिरकार सरयू राय को नीतीश कुमार के साथ गलबंहिया करनी पड़ी, उस जदयू के साथ जाना पड़ा, जिसका आज एक भी विधायक नहीं है, और यह भी तय नहीं है कि जदयू के साथ भारतीय जन मोर्चा के विलय के बावजूद क्या भाजपा जदयू को पूर्वी जमशेदपुर की सीट सौंपेगी.
खाद्य आपूर्ति मंत्री रहते 22 लोगों की भूख से मौत
यह भी कम हैरत करने वाली बात नहीं कि रघुवर दास के उपर भ्रष्टाचार के आरोप मढ़ते रहे सरयू के खाद्य आपूर्ति मंत्री रहते हुए झारखंड में भूख से करीबन 22 मौतों हुई थी, सिमडेगा में संतोषी कुमारी की मौत तो राष्ट्रीय मीडिया में भी छा गया था. जिसके कारण रघुवर सरकार की जबरदस्त किरकिरी हुई . रघुवर सरकार की विदाई में भूख से मौत का सवाल भी एक बड़ा मुद्दा था. जिसे हर दिन झामुमो उछालती थी.जिस दामोदर नदी को वह प्रदूषण मुक्त करने का आन्दोलन चलाते रहें है, उसका पानी आज भी गंदा है. अपनी पत्रिका युगांतर में पर्यावरण के प्रति चिंता तो तो ठीक है,
