मनोहरपुर विस क्षेत्र: कांग्रेस के सामने डॉ. दिनेश चन्द्र ने अपने समर्थकों के साथ पेश किया मजबूत दावेदार

चाईबासा: यूथ कांग्रेस के मनोहरपुर विधानसभा प्रभारी डॉ. दिनेश चन्द्र बोयपाई ने विस क्षेत्र के चारो प्रखंड के अध्यक्ष और विस क्षेत्र के विभिन्न पंचायत का पंचायत अध्यक्ष और बूथ अध्यक्षों के साथ बुधवार दोपहर को जिला कांग्रेस भवन पहुँच कर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्र शेखर दास को मनोहरपुर विधानसभा के लिए अपना मजबूती के साथ दावेदार पेश किया।

डॉ, दिनेश चन्द्र बोयपाई ने पिछले दो माह पूर्व से ही संगठन को लेकर काफी सक्रिय हो कर महोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रखंड, पंचायत से लेकर बूथ स्तर के कमेटी को बनाने में काफी हद तक सफल रहा और कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांत को लेकर विधानसभा क्षेत्र के सभी गाँव के हर एक घरों के दरवाजे तक पहुंचने का कार्य किया। हर एक-एक व्यक्ति को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विचारों से लोगों को अवगत कराने में किसी तरह का कमी नहीं किया। और लगातार पार्टी हित के लिए संघर्ष जारी रखा।

जिससे जनताओं में काफी लोकप्रिय हुए जिसके कारण लोगों का पहला पसंद बना कि बेटा आप को मनोहरपुर विधानसभा के विधायक के रूप में देखना चाहते हैं जिससे लेकिन आज अथक प्रयास समर्थकों का रहा जिसके चलते आज अपना दावेदारी पेश किया। मौके पर भारी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More