सारंडा के जंगल पर अडाणी की नजर! चंपाई सोरेन का भाजपा में जाना एक बड़ा खेल का हिस्सा: ग्लैडसन डुंगडुंग
.jpg)
रांची: सियासत में पालाबदल एक बेहद सामान्य सी प्रक्रिया है. अपनी सियासी मह्त्वाकांक्षा और चुनावी हसरतों को पूरा करने लिए यह खेल आम है, लेकिन दिशोम गुरु के सबसे विश्वसीय शिष्यों में से एक माने जाने चंपाई सोरेन की पलटी को आदिवासी-मूलवासी समाज के बीच एक अलग नजरिये से देखने की कोशिश की जा रही है. इस पालाबादल के पीछे कॉरपोरेट कंपनियों की भूमिका को रेखांकित करने की कोशिश शुरु हो चुकी है, इसी क्रम में आदिवासी-मूलवासी समाज के बीच वर्षों से काम करते रहे, युवा लेखक और शोधकर्ता ग्लैडसन डुंगडुंग ने दावा किया है कि चंपाई सोरेन के इस पाला बदल के पीछे भी सारंडा को जंगल पर कब्जा करने का खेल है.
झामुमो का भाजपा में विलय करवाने की थी तैयारी

चंपाई प्रकरण में अपने फेसबूक पेज पर ग्लैडसन डुंगडुंग लिखते हैं कि“झारखंड के दिसुम गुरू शिबू सोरेन बीमार होकर विस्तर पर पड़े थे और हेमंत सोरेन फर्जी मनीलॉडरिंग के केस में जेल के अंदर। उन्होंने कोल्हान टाईगर से चर्चित पार्टी के सबसे सीनियर नेताओं में से एक चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन बाप-बेटा ने मिलकर धोखा दिया। ये लोग पर्दे के पीछे पूरी सरकार को लेकर भाजपा में विलय करने की मुहिम शुरू कर लिये। मोदी सरकार के योजनाओं का गुणगान इसका उदाहरण है। चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते ही कुर्सी का मोह हो चुका था और बेटा को खनन माफिया के साथ खजाना में हिस्सेदारी चाहिए थी। चंपाई सोरेन को पता था कि जेएमएम में रहते हुए उन्हें फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी नसीब नहीं होगी। यदि हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव से पहले जेल से बाहर आते हैं तब अगले मुख्यमंत्री वहीं होंगे और यदि वे जेल ही रहते हैं तब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा कल्पना सोरेन होगी। इसलिए उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता को लेकर उड़ने की योजना बनायी। यदि वे मुख्यमंत्री रहते भाजपा में जाते तब यह आरोप लगाते कि असल में हेमंत सोरेन जेल से सब निर्णय ले रहे थे जैसे अब कह रहे हैं कि उनका अपमान किया गया। भाजपा ने स्क्रिप्ट तैयार किया था। इसका मूल कारण यह है कि अडाणी को झारखंड चाहिए। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी और अडाणी को हंसदेव का कोयला खदान और बैलाडिला का लौह-अयस्क मिला। इस बार ओड़िसा में भाजपा की सरकार बनी है और अडाणी बाॅक्साईट में पूंजीनिवेश शुरू कर दिया है। आज न कल भाजपा सरकार आदिवासियों से नियमगिरी पहाड़ छीनकर अडाणी को दे देगी। 2014 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनी थी तब गोड्डा में आदिवासियो के धान की लहलहाती फसल पर बुलडोजर चलाकर अडाणी के लिए कब्जा किया गया। अब अडाणी की नजर सारंडा जंगल का लौह-अयस्क है, जिसके लिए झारखंड में भाजपा का सरकार होना जरूरी है। कोल्हान टाईगर ‘‘सारंडा’’ को लुटाने के लिए भाजपा ज्वाईन किया है। निजी स्वार्थ जल, जंगल और जमीन पर भारी पड़ा है। संघी भाजपाईयों का ‘‘मां के नाम एक पेड़’’ सिर्फ दिखावा है, सारा जंगल अडाणी को सौपना इनका मूल मकसद है। इसलिए हमें ‘‘आदिवासी, प्रकृति और जीवन’’ को तबाह करने वाले संघी/भाजपाईयों को उखाड़कर फेंकना है। जय आदिवासी!”
