Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Live: 9 पर भाजपा-आजसू तो 5 पर महागठबंधन की बढ़त

रांची: झारखंड में भाजपा आजसू गठजोड़ बढ़त की ओर हैं, हालांकि उसके लिए वर्ष 2019 का चुनाव परिणाम दुहराना मुश्किल है, लेकिन फिर भी वह करीबन 9 सीटों पर आगे चल रही है,  अब तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची संसदीय सीट से संजय सेठ (बीजेपी) यशस्विनी सहाय (कांग्रेस) से आगे हैं, जहां संजय सेठ को 46939 मत मिले हैं वहीं  यशस्विनी सहाय के हिस्से 36695 मत आया है, इस प्रकार भाजपा रांची में करीबन 10244 वोट से आगे हैं, चतरा में कालीचरण सिंह एक बार फिर से केएन त्रिपाठी से आगे निकलते दिख रहे हैं, हालांकि यह बढ़त महज 77 वोट की है.

धनबाद में ढुल्लू महतो (बीजेपी) 38580 को  मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा सिंह को 23578 मत मिला है, इस प्रकार हॉट सीट माने जाने वाली धनबाद भाजपा के खाते में जाती दिख रही है. गिरिडीह जहां त्रिकोणीय संघर्ष की बात कही जा रही थी, वहां जयराम कोई बड़ा फैक्टर बनते नहीं दिखे, गिरिडीह में चंद्र प्रकाश चौधरी (आजसू) को 48053, जबकि मथुरा महतो (जेएमएम) 46813 को मत मिले हैं, इस प्रकार आजसू 1240 वोट से आगे है. दुमका संसदीय सीट पर झामुमो का साथ छोड़ कमल की सवारी करने वाली सोरेन परिवार की बड़ी बहु सीता सोरेन को 36834,  जबकि नलिन सोरेन (जेएमएम) 28959 को  वोट मिला है, इस प्रकार यहां भी भाजपा करीबन 7875 वोट से आगे हैं, गोड्डा संसदीय सीट पर एक बार फिर से निशिकांत दुबे आगे बढ़ते दिखलायी दे रहे हैं, यहां निशिकांत दुबे 95524, प्रदीप यादव (कांग्रेस) 90093  वोट मिला है, इस प्रकार यहां भाजपा 5431 वोट से आगे है.

हजारीबाग में मनीष जायसवाल (बीजेपी) को 53585 जबकि जय प्रकाश (कांग्रेस) 32435 वोट मिला है, बीजेपी 21150 का बढ़त बना चुकी है. जमशेदपुर में बिद्युत महतो (बीजेपी) 111409 जबकि समीर मोहंती (जेएमएम) 42506 मिले हैं, इस प्रकार भाजपा 68903 वोट से आगे, खूंटी में कालीचरण मुंडा (कांग्रेस) 60890, अर्जुन मुंडा (बीजेपी) 40466 , यहां  कांग्रेस 20424 वोट से आगे हैं, इधर कोडरमा में अन्नापूर्णा देवी (बीजेपी) 22727, विनोद सिंह (सीपीआई) 10280 :  भाजपा 12447 मत से आगे हैं. लोहरदगा में सुखदेव भगत को (कांग्रेस) 311825, समीर उरांव (बीजेपी) 23727 मिले,  कांग्रेस 8098 वोट से आगे हैं. पलामू में बीडी राम (बीजेपी) 120496, ममता भूइंया (आरजेडी) 69022 : बीजेपी 51474 वोट से आगे है. 

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More