कोडरमा: विधिक जागरूकता शिविर में किरण कुमारी ने बच्चों को कानून की जानकारी दी

कोडरमा: रमेश प्रसाद यादव हाइस्कूल चाराडीह में डालसा के तत्वाधान में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के बच्चों को विधिक जानकारी दी गई। किरण कुमारी ने बच्चों को जुवेनाइल कानून के संबंध में जानकारी दी और इसके अलावा कानून में उन लोगों को कितनी छूट दी गई है यह भी बताया साथ ही विवाह के निर्धारित उम्र बाल तस्करी, बाल मजदूरी के बारे में जानकारी दी
विद्यार्थियों को यह भी बताया कि राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा उक्त शिक्षा हेतु आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को क्या-क्या सुविधाये दी जाती है. मौके पर आयोजित कार्यक्रम को प्रधानाध्यापक रामचंद्र यादव और शिक्षक कमलेश कुमार ने भी संबोधित किया उन्होंने बच्चों को उनकी सुविधाओं को प्राप्त करने और अधिक से अधिक अंक लाने की बात कही।
