कोडरमा: महज चार घंटें में बदल गया जला ट्रांसफार्मर, रंग लाया शालिनी गुप्ता का प्रयास

कोडरमा: इस भीषण गर्मी में जब आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं. शहर का पारा आसमान छू रहा है. यदि अचानक से ट्रांसफार्मर जलने की खबर सामने आये, तो यह किसी सदमे से कम नहीं होगा. कुछ ऐसा ही नजारा कोडरमा (Koderma) स्थित जामू चौक पर देखने को मिला, जब सामने खड़ा ट्रांसफार्मर अचानक से धू-धू कर जलने लगा.

लोगों बूझे चेहरे के साथ राहत की उम्मीद में इधर उधर देखने लगे. हर किसी के सामने एक ही सवाल था कि दिन तो किसी तरह गुजर जायेगा, लेकिन रात का क्या होगा. क्योंकि अब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अधिकारियों के पास फरियाद लगानी होगी. इस पूरी प्रक्रिया में हफ्तों लग सकते है, लेकिन जैसी ही इसकी सूचना पूर्व जीप सदस्य शालिनी गुप्ता को मिली.

शालिनी गुप्ता ( Shalini Gupta) एक्टिव हो गयी. शालिनी गुप्ता ने बिना देरी किये संबंधित अधिकारी और विभाग को मामले की जानकारी प्रदान किया और तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगवाने का अनुरोध किया. शालिनी गुप्ता का यह प्रयास रंग लाया और महज चार घंटों में नया ट्रांसफार्मर लग गया.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More