कोडरमा: रोटरी क्लब ने लगाया सौर ऊर्जा का मेगा पावर हाउस

कोडरमा: समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली सस्था रोटरी क्लब जो विशेष कर आँखों के उत्कृष्ट अस्पताल के लिए प्रसिद्ध है ने अपने पूरे अस्प्ताल को सौर ऊर्जा से परिचालित कर दिया है। हॉस्पिटल ट्रस्ट के चेयरमैन जय कुमार गंगवाल, सचिव कैलाश चौधरी एवं पूर्व चेयरमैन महेश दारूका ने संयुक्त रूप से गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा की अब लोड शेडिंग से होने वाली परेशानी से हमारा सेवा कार्य अप्रभावित रहेगा। क्लीन एनर्जी मिशन की ओर ये हमारा बड़ा कदम है।
संयुक्त सचिव अजय अग्रवाल जिन्होंने इस 15 हजार वाट के सोलर प्रोजेक्ट के तकनीकी पक्ष की बारीकियों का शुरू से अन्त तक ध्यान रखा है, ने उत्साहपूर्वक बताया कि हमारे परिवेश के अनुकूल (ऑनलाइन और ऑफलाइन का विकल्प छोड़कर) हमने हाइब्रिड सोलर सिस्टम का चुनाव किया है जो सबसे बेहतर है। ट्रस्ट ने हजारीबाग के आपूर्ति कर्ता भगवती ट्रेडिंग का विशेष धन्यवाद किया जिन्होंने गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए आपूर्ति की है।
रोटरी क्लब के सचिव नवीन जैन ने कहा कि आने वाला दौर सौर ऊर्जा का है और रोटरी का हमारा सोलर प्रोजेक्ट एक शहर वासियों के लिए एक मॉडल की तरह है जो उन्हें सौर ऊर्जा की ओर प्रेरित करता रहेगा, पर्यावरण के लिए इससे अच्छी दूसरी बात नहीं हो सकती है। डॉ संगीता प्रसाद ने सोलर सिस्टम का स्विच ऑन किया।
उपस्थित सदस्यों ने क्रमशः सुशील छाबड़ा, कमल सेठी, अजय अग्रवाल, नवीन जैन, महेश दारूका, विजय कुमार, गिरीजी और अस्पताल के अन्य कर्मचारीगण व उपस्थित सभी नर्स ने ताली बजाकर उद्घाटन किया।
