कोडरमा: अवैध माइका खनन रोकने के लिए छापेमारी, जेसीबी जब्त

कोडरमा: जिले के वन परिक्षेत्र में खनन माफियाओं के द्वारा अवैध खनन कार्य जारी है. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर जेसीबी जप्त किया है. कोडरमा रेंज के क्षेत्र दक्षिणी सुरगी जंगल स्थित घटरवा माइंस में अवैध माइका खनन को लेकर छापेमारी की गई.
छापेमारी के दौरान टीम ने दक्षिणी सुरंगी की जंगल के नला में छुपा कर जेसीबी रखा हुआ था. इसे जप्त कर वन परिसर लाया गया. रेंजर रामकुमार ने बताया कि दक्षिणी सुरगी जंगल मे छापेमारी कर अवैध खनन करके नाला में जेसीबी मशीन छुपा दिया गया था. जहां जेसीबी मशीन जब्त किया गया है, जबकि चालक फरार हो गया.
इस मामले में अवैध खनन में लगे लोगों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि उनलोगों के ऊपर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. मौके पर वनकर्मियों वनपाल प्रभारी उस्मान अंसारी, छत्रपति शिवाजी, दुर्गा महतो, सिकंदर कुमार के अलावे हजारीबाग से आयी टीम के सदस्य भी मौजूद थे.
