कोडरमा: विधायक नीरा यादव ने किया आठ योजनाओं का शिलान्यास

कोडरमा: नगर पंचायत अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में विकास की नई लहर लाने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न वार्डों में कई योजनाओं का शिलान्यास कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के कर कमलों द्वारा विधि विधान से पूजन कर एवं फीता काट कर संपन्न हुआ. विधायक द्वारा अनुशंसित 8 लाख 48 हजार रुपए की लागत से वार्ड नं 01 में साधु यादव के दुकान से दिलीप दास के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य. वार्ड नं 01 में 3 लाख 21 हजार 896 रुपए की लागत से फॉरेस्ट कॉलोनी में दुर्गा मंडप के प्रांगण में पेभर ब्लॉक का निर्माण. वार्ड नं 01 में 3 लाख 29 हजार 53 रुपए की लागत से बहुद्देशीय भवन के आगे नव निर्मित दुकान के सामने पेभर ब्लॉक का निर्माण.
वार्ड नं 02 में पांच लाख सत्रह हजार पांच सौ रुपए की लागत से अर्जुन बाबू के घर से मथुरा बाबू के घर तक एवं महेश यादव के घर से लेकर रामप्रसाद यादव के घर तक पीसीसी पथ निर्माण. वार्ड नं 03 में सताइस लाख पच्चहतर हजार एक सौ पचास रुपए की लागत से असगर खान के घर से किड्स स्कूल बहेरवा टांड तक ढक्कन सहित नाली निर्माण. वार्ड नं 08 में एक लाख सतासी हजार पांच सौ इकसठ रुपए की लागत से एन एच 31 बुलू पान दुकान के पास मोड़ पर सौंदर्यीकरण कार्य, दो लाख बीस हजार एक सौ पचपन रुपए की लागत से अम्बेडकर पार्क में निर्मित मूर्ति एवं गांधी चौक पर निर्मित मूर्ति के उपर शेड का निर्माण कार्य. वार्ड नं 12 में एन एच 31 से चर्च होते हुए फरेंदा हृदय सिंह के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य कुल 8 योजनाओं का शिलान्यास किया गया.
इस अवसर पर विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा, इन सभी विकास कार्यों का उद्देश्य नगर के निवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है. उन्होंने कहा, इन कार्यों से नगर के विभिन्न हिस्सों में बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और नागरिकों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलेगी. मैं उम्मीद करती हूं कि सभी कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे होंगे.
इस अवसर पर नगर पंचायत के कनीय अभियंता सहित भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव यादव, दीपनारायण सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद सचिन कुमार,दुर्गा साव, साधु यादव, महेश यादव,सचिन यादव, सुखदेव यादव,बंशी यादव,अजय कुमार, कासिफ अख्तर, सोनू खान, संजीव तिवारी,उमेश यादव, नेमचंद यादव उपस्थित थे. सभी ने इन विकास कार्यों का स्वागत किया और विधायक डॉ. नीरा यादव के प्रयासों की सराहना की. नागरिकों ने उम्मीद जताई कि इन कार्यों से नगर में विकास की गति तेज होगी और उन्हें बेहतर जीवन जीने का अवसर मिलेगा.
