कोडरमा: केबीसी प्रतिभागी वैष्णवी भारती को रोटरी क्लब ने किया सम्मानित
कोडरमा: कौन बनेगा करोड़पति में झुमरीतिलैया से प्रतिनिधित्व करने वाली वैष्णवी भारती को रोटरी क्लब, कोडरमा द्वारा आज सम्मानित किया गया. आज स्पीकर मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में वैष्णवी भारती उपस्थित थीं. साथ में उनके पिता विवेकानंद भी उपस्थित थे. आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से कई स्कूल के बच्चों को भी बुलाया गया. रोटरी क्लब, कोडरमा की पहल से केबीसी से जीत कर लौटी हुई शहर की गौरव शहर की बेटी वैष्णवी भारती ने झुमरी तिलैया शहर के कई विद्यालयों के बच्चे-बच्चियों को अपने मोटिवेशनल बातो से संबोधित करते हुए उन्हें दिशा निर्देश दिया.
यूथ प्रमोशन एवं हमारे यूथ को दिशा प्रदान करने में रोटरी कोडरमा हमेशा प्रयासत रहता है और यह प्रयास निश्चित तौर पर हमारे युवाओं को एक सही दिशाप्रदान करेगी. रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित कुमार ने स्वागत भाषण में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि कोडरमा के लिए गौरव की बात है कि एक मध्यम वर्गीय जरूरतमंद बच्ची अपने सपनों को पूरा करने के लिए इतने बड़े मंच पर पहुंची और कोडरमा का नाम रोशन किया. असिस्टेंट गवर्नर संगीता शर्मा, रोटरी की फर्स्ट लेडी शिल्पी गुप्ता, सचिव प्रवीण बरनवाल ने वैष्णवी भारती केटीपीएस के पदाधिकारी विनोद राय, चार्टर्ड अकाउंटेंट सुधीर कुमार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.
इस अवसर पर रोटरी क्लब के द्वारा वैष्णवी भारती को सम्मान राशि भेंट की गई. आदर्श विद्यालय झुमरी तिलैया में पढ़ने वाली वैष्णवी भारती की शिक्षिका शीतल कुमारी ने उसके जीवन परिचय और संघर्ष के दिनों की बातों को बताया. पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अजय अग्रवाल ने आए हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन दिया. मौके पर सेक्रेड हार्ट स्कूल के शिक्षक चंदन मिश्रा, मॉडर्न पब्लिक स्कूल से राहुल मिश्रा, प्रीति कुमारी, दिनेश कुमार दुबे, मनोज सिंह, रोटेरियन पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन, महेश दारूका, कैलाश चौधरी, पवन दारूका, वीरेंद्र कुमार यादव, कमल सेठी, सुरेश सेठी, माला दारूका, संतोष चौधरी, रितु सेठ, आरती, आर्य, संजीव अग्रवाल, अश्विनी राजगढ़िया, धर्मेंद्र प्रसाद, मोहक सुल्तानिया, नवीन, आर्य, विकास सेठ, प्रतीक जैन, सिमरनजीत सिंह, धर्मेंद्र पाठक, रश्मि कौर, रश्मि बरनवाल, रानी कालरा, पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर सह मीडिया प्रभारी नवीन जैन आदि लोग उपस्थित थे.
