कोडरमा: चुनाव प्रचार समाप्त, बूथ मैनेजमेंट में जुटे कार्यकर्ता

कोडरमा: कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में अब विभिन्न दलों और प्रत्याशियों के नेता कार्यकर्ता बूथ मैनेजमेंट में जुट गए हैं. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कोई बड़ी रैली और जनसभा तो नहीं हुई पर रोड शो में गांडेय विधानसभा उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन के साथ सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जेएमएम के राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, माले नेता राजेश सिन्हा समेत जेएमएम के काफी संख्या में कार्यकर्ता दिखे. समर्थक कोडरमा लोकसभा के लिए विनोद सिंह को वोट करने की अपील करते दिखे.
इस बार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरनी में सभा को संबोधित किया. वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, झारखण्ड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, जेएमएम नेता कल्पना सोरेन, माले के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने अकग अलग जगह पर सभा को संबोधित किया.
मंच सज्जा की नहीं रही डिमांड
चुनावी मौसम में भी फूल विक्रेता निराश रहे. फूल विक्रेताओं का कहना है कि पिछले कुछ चुनाव की अपेक्षा इस बार कारोबार में कमी आई. पहले मंच सज्जा का दो दिन पहले ही काम मिल जाता था. हर नेता के स्वागत के लिए कम से कम 100-150 माला प्रतिदिन खरीदी जाती थीं. प्रत्येक सभा में लगभग 100 बुके बिक जाते थे. इस बार पहले जैसा कारोबार नहीं रहा. वहीं इस बार बैनर पोस्टर का भी अकाल रहा. पोस्टर तो कहीं नजर नहीं आये, फ्लेक्स के बैनर भी सीमित मात्रा में दिखे.
अब बूथ मैनेजमेंट पर जोर
लोकसभा चुनाव का प्रचार आज शाम प्रचार संपन्न हो गया. ऐसे में उम्मीदवार और उनके समर्थक बूथ मैनेजमेंट में जुट गया है. मतदाताओं की पर्ची घर-घर पहुंचाया जा रहा है. क्योंकि जिनका बूथ मैनेजमेंट बेहतर होगा उसी की जीत सुरक्षित हो सकती है. यही कारण है कि उम्मीदवार बूथ मैनेजमेंट को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. कोडरमा लोकसभा में 20 मई को वोटिंग होनी है ऐसे में 19 मई तक बूथ मैनेजमेंट को पूरा करना है.
