आम से माननीय बनी कल्पना सोरेन, विधान सभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने दिलवायी पद और गोपनीयता की शपथ

रांची: गांडेय विधान सभा से निर्वाचित होने के बाद आज कल्पना सोरेन को विधान सभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी और इस शपथ  ग्रहण के साथ ही कल्पना सोरेन आम नागरिक से माननीय विधायक में तब्दील हो गयी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद की भी उपस्थिति रही.

मंत्री पद से नवाजी जा सकती है कल्पना

ध्यान रहे कि 10, जून 2024 झारखंड और सोरेन परिवार के लिए एक एतिहासिक दिन की शुरुआत है. सोरेन परिवार की छोटी बहू कल्पना सोरेन के लिए जिस सियासी इंट्री की बात कही जा रही थी, आज उसकी औपचारिक शुरुआत हो गयी, और इसके साथ ही झारखंड को पहला महिला सीएम मिलने का रास्ता भी साफ होता नजर आने लगा. हालांकि अभी इसके लिए विधान सभा चुनाव तक इंतजार करना पड़ सकता है. क्योंकि कई सियासी जानकारों का मानना है कि फिलहाल झामुमो के अंदर सीएम चेहरे में बदलाव की कोई जल्दबाजी नहीं है. विधान सभा चुनाव तक सीएम चंपाई ही सरकार का मुखिया बने रहेंगे, लेकिन विधान सभा चुनाव कल्पना सोरेन के चेहरे पर लड़ा जायेगा. यानि सीएम के रुप में कल्पना सोरेन की ताजपोशी विधान सभा चुनाव के बाद ही होगी, फिलहाल कल्पना सोरेन को चंपाई सरकार में किसी महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेवारी दी जा सकती है. इस बीच सियासी गलियारे में कैश कांड में जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम के द्वारा इस्तीफा देने की चर्चा तेज है. दावा किया जा रहा है कि जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम जल्द ही अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं, इस हालत में चंपाई मंत्रिमंडल में दो मंत्री पद खाली होगा,  इसमें से एक मंत्री पद कल्पना सोरेन और दूसरा इरफान अंसारी के हिस्से भी जा सकता है

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More