JTET: JAC ने बढ़ाई आवेदन की तिथि, अब 26 अगस्त तक जमा होंगे फॉर्म

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने JTET के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है. जानकारी के अनुसार तकनीकि खराबी के कारण छात्र JTET के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं भर पा रहे थे. आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त थी. अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए JAC ने आवेदन जमा करने की तिथि 26 अगस्त तक बढ़ा दी है.

आपको बता दें कि JAC पोर्टल की तकनीकि खराबी के कारण पिछले दो दिनों से न तो रजिस्ट्रेशन हो पाया है और न ही आवेदन जमा हो पाया है. ऐसे में छात्र परेशान थे, क्योंकि अंतिम तिथि नजदीक आ रही थी और उनका फॉर्म अभी तक जमा नहीं हो पाया था. इसे ध्यान में रखते हुए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है.

फिलहाल JAC की टीम पोर्टल को दुरुस्त करने में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम तक सर्वर की क्षमता बढ़ा दी जाएगी, जिसके बाद तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर लिया जाएगा. जैक अध्यक्ष अनिल महतो के अनुसार अब 26 अगस्त तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More