सरकारी जॉब: JSSC ने निकाली फील्ड वर्कर के 510 पदों पर वैकेंसी

रांची: नौकरी की तलाश कर रहे झारखंड के युवक-युवतियों के लिए खुशखबरी है. झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने फील्ड वर्कर के 510 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इस संबंध में जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त है. आवेदन करने के बाद 6 से 8 सितंबर तक किसी भी तरह की त्रुटी में सुधार कर सकते हैं.

परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है. जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को फॉर्म शुल्क के तौर पर सिर्फ 50 रुपये देने होंगे. बता दें कि 510 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी. प्रीलिम्स पास करने वाले अभ्यर्थियों का मेन्स होगा. परीक्षा में भाग लेने के लिए मैट्रिक पास होना अनिवार्य है. उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है. हालांकि, आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी. परीक्षा के लिए आयु की गणना 1 अगस्त से की जाएगी. फील्ड वर्कर के पद पर नियुक्ति के बाद उन्हें पे-मैट्रिक्स लेवल 1 के अनुसार 18,000 रुपये से 56,900 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा.

फील्ड वर्कर के 510 पदों का विवरण:

सामान्य – 230 पद
अनुसूचित जाति -133 पद
अनुसूचित जनजाति  – 44 पद
आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग  – 45 पद
पिछड़ा वर्ग  – 7 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  – 51 पद

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More