राजनीतिक उथलपुथल के बीच पूर्व सीएम चंपाई ने तोड़ी चुप्पी, एक्स हैंडल से JMM गायब

रांची: झारखंड में राजनीतिक उथलपुथल के बीच पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साफ कहा है कि यहां दिल्ली में मेरी किसी से कोई मुलाकात नहीं हो रही. अभी हम जहां हैं, वहीं रहेंगे. मैं निजी काम से दिल्ली आया हूं. दरअसल, भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रविवार को दिल्ली पहुंचे. दिल्ली एयरपोर्ट पर ही मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, मैं यहां अपने निजी काम से आया हूं. 

 

एक्स हैंडल से JMM का नाम हटाया

भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा, आप लोग जैसे हमसे सवाल पूछ रहे हैं तो हम क्या कह सकते हैं? हमने साफ कर दिया है कि हम निजी काम से दिल्ली आए हैं और हम जहां हैं, अभी भी वहीं हैं. हालांकि, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने अपने एक्स हैंडल से हटा दिया. इसके बाद चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं. 

राजनीतिक उथलपुथल के बीच पूर्व सीएम चंपाई ने तोड़ी चुप्पी, एक्स हैंडल से JMM गायब
पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का एक्स हैंडल पर JMM हटा दिया गया है.

 

शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर लगाया आरोप

बता दें कि चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भाजपा पर झारखंड सरकार को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. संजय राउत ने सवालिया लहजे में पूछा, झारखंड से खबरें आ रही हैं, वहां क्या हो रहा है? एक बार फिर हेमंत सोरेन के लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश हो रही है. उनके पास मजबूत सरकार है, लेकिन कुछ लोग इसे तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. अगर चुनाव घोषित हो जाते तो आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More