“आज झारखंडियों की जनमत वापस बुलंद होगी” शपथ ग्रहण के पहले झारखंड के नाम हेमंत का पैगाम

रांची: राजभवन स्थित बिरसा मंडप में झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रुप में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का पद और गोपनीयता की शपथ पूरी हो गयी और इसके साथ ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन और अर्जुन मुंडा के बाद तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेने वाले झारखंड के तीसरे मुख्यमंत्री बन गयें. इसके पहले यह रिकार्ड सिर्फ शिबू सोरेन और अर्जुन मुंडा के नाम है. लेकिन शपथ ग्रहण के पहले हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता के नाम एक बड़ा संदेश दिया.

31 जनवरी की काली रात को इसी राजभवन से गिरफ्तार किया गया था

हेमंत सोरेन ने याद दिलाते हुए कहा कि 31 जनवरी की काली रात को इसी राजभवन से गिरफ्तार किया गया था. भुइंहरी जमीन मामले तथ्यहीन आरोप लगाकर होटवार जेल भेजा गया था. झारखंड की जनता से दूर करने की साजिश रची गयी थी. लेकिन भगवान के घर में देर भले ही होता है, अंधेर नहीं होती. आरोपों की पोटली कोर्ट में नहीं टिक सकी और कोर्ट के आदेश से एक बार फिर से आप सबों के बीच  है. सारे आरोप तथ्यहीन साबित हो चुके हैं. आज एक बार फिर से शपथ ग्रहण लेने जा रहे हैं, पहले की तरह इस बार भी हमारी सरकार आदिवासी-मूलवासियों की सरकार होगी, दलित-पिछड़ों की सरकार होगी. जिस तरीके से आप सभी ने लोकसभा चुनाव में साथ दिया, आने वाले दिनों में भी वह प्यार और स्नेह बना रहेगा, जो भी काम अधूरे रह गयें है,और भी तेज गति से पूरा करने की कोशिश की जायेगी.

गिरफ्तारी के पहले के संदेश को दिलाया याद

अपनी गिरफ्तारी के पहले,  31 जनवरी 2024 को झारखंड की जनता के नाम अपने संदेश की याद दिलाते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि उस वक्त भी आपको इस बात का विश्वास दिलाया था कि यह एक षडयंत्र है, झूठ के बुनियाद पर आप सबों से दूर करने की साजिश रची गई है, इन पांच महीनों में अलग-अलग तरीकों से जेल में रखा गया, लेकिन हमने कानूनी लड़ाई का रास्ता चुना और आखिरकार न्याय की जीत हुई और आज फिर से आप सबों के बीच हूं. वर्ष 2019 में आप सबों ने हमें झारखंड की दिशा और दशा बदलने का दायित्व सौंपा था. लेकिन षड्यंत्रकारियों को आपका यह फैसला हजम नहीं हुआ. एक आदिवासी- मूलवासी नौजवान झारखंड के सत्ता के शीर्ष पर रहे, यह बात नहीं हजम नहीं हुई. एक आदिवासी का सीएम की कुर्सी तक पहुंचना गंवारा नहीं हुआ और झूठा और बेबुनियाद आरोप में सीएम की कुर्सी से हटाकर जेल में ठूस दिया गया.  वह झारखंड की आदिवासी-मूलवासी, दलित-पिछड़ों की आवाज हैं. गरीब आदमी को कुछ भी सहज तरीके से नहीं मिलता, उसे तो सब कुछ लड़ कर हासिल करना पड़ता है,  कदम- कदम पर संघर्ष करना पड़ता है, हमारी लड़ाई, उसी गरीब आदमी की लड़ाई है और उसी लड़ाई में एक बार शपथ लेने जा रहा हूं. शपथ ग्रहण के बाद जो भी काम अधूरे हैं, उसको और गति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा. गांव-गांव तक हम लोग पहुंचेंगे. सरकार के विकास कार्यों को रफ्तार दिया जाएगा. झारखंड रुकेगा नहीं, झारखंड झुकेगा नहीं.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More