मातृभाषा को सर्वोच्च प्राथमिकता ही नई शिक्षा नीति का मूल उद्देश्य : डॉ तपन

रांची: डीएसपीएमयू डिपार्टमेंट ऑफ टीआरएल विभाग में शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 में मातृभाषा की भूमिका विषय पर विभाग में व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत, दीपक कुमार आमंत्रित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने कहा “वर्तमान में केंद्र सरकार की यह अति महत्वपूर्ण और प्रासंगिक नई शिक्षा नीति 2020 पूरी शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पुनर्गठन का प्रस्ताव करती है, ताकि इसका 21 वीं सदी की शिक्षा के अति महत्वपूर्ण लक्ष्यों के साथ मेल बैठाया जा सके।                                                              

इसके साथ ही उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों की विरासत की नींव पर समृद्ध बनाने की बात कही. इस शिक्षा नीति में मातृभाषा की अनिवार्यता इसे और अधिक प्रासंगिक और उदेश्यपूर्ण बनाती है। उन्होंने यह भी कहा कि “यह सौभाग्य का विषय है कि नई शिक्षा नीति 2020 हमारे विश्व प्रसिद्ध समृद्ध भारतीय विरासतों को न केवल पोषित और संरक्षित करने की बात करती है बल्कि इस ज्ञान को हमारी शिक्षा प्रणाली के माध्यम से शोध, संवर्धन और नए उपयोगों के लिए भी प्रयोग में लाए जाने की पुरजोर वकालत करती है “संबोधन की समाप्ति पर उन्होंने नई शिक्षा नीति में प्रारंभिक स्तर पर मातृभाषा की अनिवार्यता तथा इस नीति का सबसे सबल पक्ष के विषय में कहा।

dspmu

मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित दीपक कुमार ने नई शिक्षा नीति के तकनीकी पहलू पर विस्तार से जानकारी देते हुए मातृभाषा की भूमिका पर प्रकाश डाला। डीएसपीएमयू के मानविकी संकाय के डीन डॉ अयूब ने उपरोक्त विषय पर काफी विस्तार से अपने विचारों को सेमीनार में उपस्थित सभी लोगों के समक्ष रखा।

विश्वविद्यालय के टीआरएल विभाग के समन्वयक प्रो. (डॉ.) बिनोद कुमार ने स्वागत भाषण और विषय प्रवेश कराया। कार्यक्रम का संचालन जयकिशोर मंगल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन पीपी महतो ने किया. इस अवसर पर विशेष तौर पर डॉ जेपी शर्मा, डॉ शुचि संतोष बरवार, डॉ पीयूष बाला, डॉ जिंदर सिंह मुंडा , टीआरएल विभाग के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी।

लेखक के बारे में

By Anu Singh

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More