Sahibganj News: शशांक राज बने भाजयुमो झारखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष, बजरंगी महतो ने दी बधाई

साहिबगंज। भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश ने संगठन में बदलाव करते हुए शशांक राज को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से की गई है।
शशांक राज की नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर हिन्दू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव सह भाजपा नेता बजरंगी महतो ने शशांक राज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बजरंगी महतो ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शशांक राज के नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में नई ऊर्जा के साथ काम करेगा। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी से प्रदेश के युवाओं में नया जोश आने की उम्मीद है।
बताया गया कि शशांक राज लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी सक्रियता रही है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संगठनात्मक गतिविधियों और विस्तार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
