Sahebganj News: गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

साहिबगंज: जिले में गंगा के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईंद ने साहिबगंज प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गोपालपुर, पिलर टोला, घिसू टोला, मकई टोला सहित कई अन्य क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से मिल रही राहत सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया और मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। राहत सामग्री समय पर, पर्याप्त मात्रा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से हर प्रभावित परिवार तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की आवश्यकताओं पर त्वरित कार्रवाई करें। किसी भी प्रभावित व्यक्ति को भोजन, पेयजल अथवा अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए लगातार क्षेत्र में निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More