Sahebganj News: वाराणसी से बड़नगर तक गूंजेगा सेवा का संदेश, बाइक यात्रा में साहिबगंज के 3 युवाओं का चयन

वाराणसी से वडनगर के बीच आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' के बाइक राइडर्स।

साहिबगंज: भारतीय जनता युवा मोर्चा, झारखंड प्रदेश के बैनर तले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होने जा रही है। इसके तहत वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक लंबी बाइक यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 17 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। यात्रा का मुख्य मकसद सेवा, समर्पण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के लिए प्रदेश भर से 17 बाइक राइडर्स का चयन किया गया है। पूरी टीम की कमान पूर्वी सिंहभूम के प्रदीप मुखर्जी को सौंपी गई है, जिन्हें बाइक राइडर्स प्रभारी बनाया गया है, जबकि पाकुड़ के दीपक कुमार साहा सह-प्रभारी होंगे।

जिलेवार चयनित राइडर्स में साहिबगंज से अमित कुमार भारती, जयकांत मंडल और धर्मेंद्र मंडल, पाकुड़ से दीपक कुमार साहा और श्याम कुमार भगत, पूर्वी सिंहभूम से प्रदीप मुखर्जी शामिल हैं। इसके अलावा रांची से साकेत सिंह, मंजीत सिंह, निशांत पांडेय, गोड्डा से रविंदर शर्मा, धीरज कुमार शाह, सौरव सुमन, सावन जोशी, सोनू शाह, हजारीबाग से सत्यजीत विद्या अलंकार, शिव शंकर कुमार और देवघर से सत्यम कुमार का नाम शामिल है। इस यात्रा के जरिए युवा सेवा कार्यों से जुड़ेंगे और समाज में जागरूकता फैलाएंगे। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More