Sahebganj News: पत्थरबाजी, ट्रेसपासिंग और मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान

साहिबगंज लूप लाइन के आसपास ग्रामीणों को संबोधित करते आरपीएफ अधिकारी व जवान।

बरहरवा: पूर्व रेलवे के आरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने साहिबगंज लूप लाइन के संवेदनशील इलाकों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत माझी टोला, बाकुडीह, पतनी, बोना और तीनपहाड़ गांवों में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

आरपीएफ ने लोगों को ट्रेन पर पत्थरबाजी न करने, रेलवे ट्रैक पार न करने (ट्रेसपासिंग), रेल लाइन पर मवेशियों को न छोड़ने, रेल संपत्ति से छेड़छाड़ न करने के प्रति संवेदनशील किया। इसके अलावा चेन पुलिंग और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के दुष्परिणामों के बारे में भी ग्रामीणों को विस्तार से बताया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पत्थरबाजी और ट्रेसपासिंग जैसी घटनाओं से यात्रियों की जान को खतरा होता है और यह दंडनीय अपराध है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत आरपीएफ को दें और रेल सुरक्षा में सहयोग करें।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More