सेंट जेवियर्स कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने पांच दिवसीय मेगा इवेंट ‘IMPACT 360’ का किया आयोजन

सेंट जेवियर्स कॉलेज में ‘IMPACT 360’ का आयोजन

रांची। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची के रोटरैक्ट क्लब ने ‘IMPACT 360 – A Mythic Odyssey’ के तहत पांच दिवसीय मेगा इवेंट का आयोजन किया, जिसमें क्लब सर्विस, कम्युनिटी सर्विस, पब्लिक रिलेशन, इंटरनेशनल सर्विस, यूथ सर्विस, वोकेशनल सर्विस एवं फंडरेजिंग एवेन्यू के अंतर्गत 30 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अभियान का मुख्य एक्जीक्यूशन डे 20 सितंबर 2026 रहा, जिसमें एक ही दिन में 10 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान फूड डोनेशन ड्राइव, स्ट्रीट एनिमल फीडिंग, गौशाला में सेवा कार्य एवं विभिन्न फंडरेजिंग गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों और समुदाय तक सहायता पहुंचाई गई।

पांच दिवसीय इस अभियान के दौरान 50,000 से अधिक लोगों की मदद की गई। साथ ही, युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व, टीम भावना और सेवा भावना से जुड़ने का अवसर मिला। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामुदायिक सेवा और युवा सहभागिता को बढ़ावा देते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया गया।

‘IMPACT 360 – A Mythic Odyssey’ ने सेवा, सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से युवाओं को समाज के प्रति अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More